फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   'we are watching you, we will not stop'

'तुम्हारे बीवी बच्चों पर है हमारी नजर'

Thu, 15 Jan 2015 11:42 AM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
'we are watching you, we will not stop'

अमेरिका के सेंट्रल कमांड के ट्विटर अकांउट को इस्लामिक स्टेट का समर्थन करने वाले एक संगठन ने हैक कर लिया है। अमेरिका के सेंट्रल कमांड का अकांउट हैक करने के बाद अमेरिका के सैन्य अधिकारियों के घर के पते की पूरी लिस्ट ट्विटर पर डाल दी है।

विज्ञापन


इस अकाउंट के जरिए एक संदेश में कहा गया है कि अमेरिकी सैनिकों हम तुम्हारे पीछे आ रहे हैं। हम नहीं रूकेंगे, हम सब कुछ जानते हैं। तुम्हारे बीवी और बच्चों के बारे में भी। इसके बाद सेंट्रल कमांड के @CENTCOM ट्विटर अकांउट को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि सेंट्रल कमांड के इस अकांउट की हैकिंग तब हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबाम साइबर सुरक्षा पर एक भाषण तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन

अब हम तुम्हारे मिलिट्री बेस में घुसेंगे

'we are watching you, we will not stop'

हैकिंग के बाद ट्विटर पर कुछ ऐसे संवेदनशील दस्तावेज ऐसे तक को अपलोड कर दिया गया। इसके सैन्य अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर दिख रहे हैं। साथ ही कुछ जरूरी नक्‍शे भी अपलोड कर दिए गए हैं। यही नहीं हैकर्स ने सेंट्रल कमांड का यूट्यूब अकाउंट तक हैक कर लिया है।

हैकर्स ने अपने मैसेज में कहा है कि जिस तरह से तुमने निर्दोष लोगों की जान ली है। तुमने उस मैदान पर हमारे लोगों पर कोई भी रहम नहीं दिखाया है। अब मौका आ गया है। आईएसआईएस इसके लिए तैयार है और अब हम तुम्हारे मिलिट्री बेस में घुसेंगे।

हम तुम्हारे मिलिट्री बेस के हर कंप्यूटर में होंगे। हम नहीं रूकेंगे। हम तुम्हें देख रहे हैं। अमेरिका इस समय गठबंधन सेनाओं के नेतृत्व में इराक और सीरिया पर हवाई हमले कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed