अमेरिकन कंपनी ने अमेरिकियों को बाहर निकाला, भारतीयों को दी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वाल्ट डिज्नी ने अपने देसी कर्मचारियों को निकाल बाहर किया और उनकी जगह एच-1बी वीजा धारक भारतीयों को नौकरी दे दी। पूरा मामला पिछले साल अक्तूबर का है।
डिज्नी ने अपने करीब 250 कर्मचारियों से कहा कि उन्हें निकाल दिया जाएगा। उनकी जगह भारत स्थित एक आउटसोर्सिंग कंपनी के जरिए एच-1बी वीजा धारक कर्मचारियों को ले आया गया। इस घटना से कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।
आरोप लग रहे हैं कि आउटसोर्स करने वाली कंपनियां अंशकालिक वीजा के जरिए आप्रवासियों को अमेरिका में तकनीकी नौकरियों में लाने की कोशिश कर रही हैं।
कंपनी के फैसले से अमेरिकी कर्मचारियों में नाराजगी
अपने ही देश में अमेरिकी कर्मचारियों के बाहर निकालने का मामला देश में चल रहे आप्रवासी सुधारों की बहस के बीच आया है। अमेरिकी संसद में सबसे ज्यादा सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले कामगार वीजा पर ही है।
आरोप है कि इससे अमेरिका में रहने वाले अमेरिकी लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है और उनकी आय में कमी हो रही है। फिलहाल इस घटना से डिज्नी के स्थानीय कर्मचारियों में नाराजगी है।
एक स्थानीय कर्मचारी ने कहा कि यह कितनी विडंबना की बात है कि आप जिसे प्रशिक्षित करें वहीं आपकी जगह ले लेता है।