फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Vladimir Putin said to Trump, We have some of the most beautiful hookers in the world

रूस के राष्ट्रपति ने ट्रंप से कहा- हमारे पास दुनिया की सबसे खूबसूरत वेश्याएं

Fri, 20 Apr 2018 08:56 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Vladimir Putin said to Trump, We have some of the most beautiful hookers in the world

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बड़ा खुलासा किया है। ट्रंप ने कहा कि पुतिन ने उन्हें बताया कि उनके पास दुनिया की सबसे खूबसूरत वेश्याएं हैं। न्यूज एजेंसी एपी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स ने ट्रंप पर संबंध बनाने और उसके बदले में पैसा और धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन ट्रंप ने पॉर्न स्टार के आरोपों को सिरे से नकार दिया था। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने 130,000 डॉलर की कोई पेमेंट नहीं की है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया कि क्या उन्होंने एक्ट्रेस को फ्लैट की पेशकश की थी तो उन्होंने कहा नहीं। उन्होंने साल 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार को किसी तरह की पेमेंट देने की बात से भी इंकार किया।
विज्ञापन


पॉर्न स्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड जिनका स्क्रीन नाम स्टॉर्मी डैनियल्स है, उन्होंने दावा किया था कि उन्हें ट्रंप के साथ अपने अफेयर की बात को छुपाने के लिए पैसा दिया गया था। ट्रंप के लंबे समय से वकील रहे माइकल कोहेन ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने एक्ट्रेस को पैसे दिए हैं लेकिन उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई थी। उन्होंने डैनियल पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कोहेन ने पेमेंट क्यों की थी। आपको माइकल कोहेन से इसके बारे में पूछना चाहिए। वह मेरा वकील है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें पता है कि कोहेन द्वारा की गई पेमेंट का पैसा कहां से आया? इसके जवाब में उन्होंने कहा- नहीं, मुझे नहीं पता। उनके इस बयान के तुरंत बाद डैनियल के वकील माइकल अवेनट्टी ने इसे चुनौती दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- हम देख रहे हैं कि ट्रंप के बयान में कितनी सच्चाई है कि उन्हें 130,000 डॉलर की पेमेंट के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed