फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Virginia restaurant owner asked Sarah Sanders to leave because of her job in White House

जानिए क्यों ट्रंप की प्रवक्ता सारा सैंडर्स को रेस्त्रां ने बाहर निकाला

Sun, 24 Jun 2018 10:08 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 24 Jun 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Virginia restaurant owner asked Sarah Sanders to leave because of her job in White House
सारा सैंडर्स

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स को ट्रंप प्रशासन में काम करने का हवाला देते हुए वर्जीनिया स्थित एक रेस्त्रां की मालिक ने अपने यहां सेवाएं देने से मना करते हुए उन्हें बाहर चले जाने को कहा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एक फेसबुक यूजर ने खुद को वर्जीनिया के द रेड हेन रेस्त्रां का वेटर बताते हुए कहा कि उन्होंने सैंडर्स को सिर्फ ‘ दो मिनट की सेवा ’ दी और उसके बाद सारा और उनके साथ आए लोगों को बाहर जाने को कह दिया गया। 
विज्ञापन


सैडर्स ने शनिवार को ट्वीट करके इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा , 'कल रात मुझे लेक्सिंग्टन में स्थित रेड हेन रेस्त्रां ने वहां से बाहर निकाल दिया क्योंकि मैं ट्रंप प्रशासन में काम करती हूं।मैं विन्रमतापूर्वक वहां से निकल गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रेस्त्रां की मालिक स्टेफनी विल्किंन्सन ने कहा , ' सारा का काम मेरे व्यवहार से ज्यादा कुछ कहता है। मैं हमेशा लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करती हूं , यहां तक कि उन लोगों के साथ भी , जिनसे मैं सहमत नहीं रहती हूं। और आदर के साथ ऐसा करना जारी रखूंगी। '

स्टेफनी ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि वह राष्ट्रपति की ‘ क्रूर नीतियों ’ का बचाव करने वालों को स्वीकार नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनके अधिकतर कर्मचारी समलैंगिक हैं और सारा सैंडर्स ने सशस्त्र बलों से किन्नरों को अलग रखने की ट्रंप की इच्छा का बचाव किया था। उन्होंने कहा कि प्रवासी अभिभावकों से उनके बच्चों को अलग कर देने की ट्रंप की नीतियों का प्रवक्ता द्वारा बचाव किये जाने से वह हतप्रभ रह गईं।


उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि रेस्त्रां के कुछ मानक हैं जिनका पालन करना चाहिए जैसे कि इमानदारी , दया और सहयोग । दरअसल अमेरिका में इससे पहले भी हाल ही में आंतरिक सुरक्षा मंत्री क्रिस्टजेन नीलसन को रेस्त्रां में प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed