फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   uzra zeya resigns from US foreign ministry, Racial prejudice on the donald Trump administration

भारतवंशी उजरा जेया ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय से दिया इस्तीफा, ट्रंप प्रशासन पर लगाए नस्ली आरोप

Wed, 26 Sep 2018 05:07 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 26 Sep 2018 05:07 AM IST
विज्ञापन
uzra zeya resigns from US foreign ministry, Racial prejudice on the donald Trump administration
uzra zeya
भारतीय मूल की अमेरिकी वरिष्ठ राजनयिक उजरा जेया ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन में नस्ली और अभद्र व्यवहार होने का आरोप लगाया। उजरा ने कहा कि विदेश मंत्रालय और दूतावास के उच्च अधिकारी अल्पसंख्यकों का बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उजरा के पिता भारतीय हैं, जबकि उजरा का जन्म अमेरिका में ही हुआ था। वह 25 साल से अमेरिकी विदेश मंत्रालय में काम कर रही थीं। हालांकि, इस बार उन्होंने मंत्रालय के विभाग में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव होने की बात कही है। उजरा ने कहा, ‘ट्रंप प्रशासन के काम संभालने के पांच महीने बाद ही तीन वरिष्ठ अफ्रीकी मूल के अमेरिकी अधिकारी या तो विभाग से निकाल दिए गए या उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनकी रिपोर्टिंग श्वेत लोगों को सौंप दी गई। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि पिछले एक महीने के दौरान अच्छा काम करने वाले अल्पसंख्यक राजनयिकों को सचिवालय की बैठकों में नहीं बुलाया जाता है।
विज्ञापन


भारतवंशी उजरा ने कहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय में जिम्मेदारी वाले काम भी नस्ली दुर्व्यवहार के चलते अश्वेत लोगों को नहीं सौंपे जा रहे हैं। उजरा के विश्लेषण के मुताबिक, अमेरिकी विदेश सेवा संघ में ट्रंप प्रशासन ने 64 फीसदी श्वेत पुरुषों को तैनात किया गया है। यह आंकड़ा ओबामा प्रशासन के आठ साल के कार्यकाल से सात प्रतिशत अधिक है। उजरा ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल में किसी भी अफ्रीकी मूल की अमेरिकी महिला राजनयिक को नामित करने में भी सफल नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed