फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US will reduce troops from South Korea amid hope of better relations in the region

दक्षिण कोरिया से सैनिकों को कम करेगा अमेरिका, मधुर होते संबंध के बीच ट्रंप ने लिया फैसला

Sat, 05 May 2018 11:44 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Sat, 05 May 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
US will reduce troops from South Korea amid hope of better relations in the region
डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग
अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से अपने सैनिकों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच सुधरते रिश्तों को देखते हुए अमेरिका ने यह निर्णय लिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को इसके आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार दक्षिण कोरिया में तैनात सैनिकों को वापस बुलाने के विकल्प तैयार करने को कहा गया है। ट्रंप के करीबियों ने इस फैसले की पुष्टि की है। बता दें कि हाल में ही उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के बीच ऐतिहासिक मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन


हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि कोरियाई क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटाने के फैसले का यह अर्थ नहीं निकाला जाए कि किम और ट्रंप के बीच वार्ता के दौरान किसी प्रकार की सौदेबाजी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अधिकारियों ने यह जरूर कहा कि दोनों कोरियाई देशों के बीच शांति समझौते के कारण क्षेत्र में 28,500 सैनिकों की तैनाती की कोई जरूरत नहीं रह जाएगी। बता दें कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप और किम के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। 

सैन्य खर्च घटाना उद्देश्य

अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप का तर्क है कि अमेरिका को सैनिकों की तैनाती पर होनेवाले खर्च को कम करना चाहिए। यह फैसला दक्षिण कोरिया के साथ सहमति के बीच लिया जा रहा है, जिसमें सेना पर होनेवाले खर्च को बांटने की बात हुई है।


एक समझौते के तहत दक्षिण कोरिया हर साल सैनिकों पर होने वाला करीब आधा खर्च (80 करोड़ डॉलर से ज्यादा) उठाता है। जबकि ट्रंप प्रशासन की मांग है कि उसे सैनिकों की मौजूदगी पर होनेवाले पूरे खर्चे को वहन करना चाहिए। यह समझौता 2018 के आखिर में समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed