फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us war in afghanistan over by end 2014 says obama

अफगान अभियान 2014 तक खत्म होगा: ओबामा

Wed, 13 Feb 2013 10:04 AM IST
Updated Wed, 13 Feb 2013 10:04 AM IST
विज्ञापन
us war in afghanistan over by end 2014 says obama

अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा है कि 2014 के अंत तक अफगानिस्तान में अमेरिका का सैन्य अभियान खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद वे अपना पहला स्टेट ऑफ यूनियन भाषण दे रहे हैं। ओबामा ने कहा कि अगले एक साल में अफगानिस्तान से 34 हजार अमेरिकी सैनिक देश वापस लौटेंगे।

अफगानिस्तान के प्रति हमारी प्रतिबद्वता किस तरह की होगी इसमें थोड़ा बदलाव आएगा। हमारा काम मुख्यत अफगान सैनिकों को प्रशिक्षण देना होगा। साथ में आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए सहयोग चलता रहेगा।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषण में मुख्यत अर्थव्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार देश में विकास को फिर से बल देने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

ओबामा का कहना था कि मध्यम वर्ग के लिए अच्छी नौकरियां दी जाएंगी ताकि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके। उन्होंने गन वाइलेंस और आप्रवासन सुधारों पर भी भाषण में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा में अपने संबोधन में ओबामा ने कहा कि मैं कांग्रेस के सदस्यों से आग्रह करता हूं कि घाटा कम करने के लिए, बजट कटौती और कर सुधार के मुद्दे पर सहयोग करेंगे।

इस साल जनवरी में ओबामा और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने समझौता किया था कि लड़ाई के अभियान का जिम्मा अफगान सैनिकों को सौंपा जाएगा।

इससे पहले व्हाईट हाउस ने इशारा किया था कि वो कम से कम 900 सैनिकों को अफगानिस्तान में रहने देना चाहेगा। लेकिन अधिकारियों का ये भी कहना है कि वो एक भी सैनिका वहां न छोड़ने पर भी चर्चा करेंगे।


वर्ष 2010 में अफगानिस्तान में एक लाख अमेरिकी सैनिक थे जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या थी। संवाददाताओं का कहना है कि राष्ट्रपति लोकप्रिय हैं लेकिन अपनी योजनाओं को आगे बढाने के लिए उन्हें काफी काम करना होगा। 2014 में मध्यावधि चुनाव हैं और आमतौर पर सत्ताधारी पार्टी की अकसर कांग्रेस में सीटें कम हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed