{"_id":"57a4ead74f1c1bdd332b930b","slug":"us-want-pak-to-take-action-against-terrorists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी देशों पर हमला करने वाले आतंकियों पर कार्रवाई करे पाक: अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पड़ोसी देशों पर हमला करने वाले आतंकियों पर कार्रवाई करे पाक: अमेरिका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
व्हाइट हाउस
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ी नसीहत दी है। अमेरिका ने पाक से दो टूक कहा कि वह अपने पड़ोसी देशों पर हमला करने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे। उसने कहा कि पाक उन्हीं आतंकी संगठनों के खिलाफ ही कार्रवाई न करे, जो सिर्फ उसके लिए खतरा बने हैं।
विज्ञापन
अमेरिका का यह बयान सार्क के गृहमंत्रियों की बैठक में भारत की ओर से सभी आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने की मांग के समर्थन में आया है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि हमने पाकिस्तान सरकार से साफ कहा है कि वह अपने पड़ोसी देशों पर हमला करने वाले आतंकी समेत सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
साथ ही पाक की जमीं से आतंकियों के सभी सुरक्षित ठिकानों का खात्मा करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चुनिंदा आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। हम चाहते हैं कि पाकिस्तान सिर्फ खुद के लिए खतरा बने आतंकी संगठनों के खिलाफ ही कार्रवाई न करे, बल्कि पड़ोसी देशों पर हमला करने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ भी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
राजनाथ ने साधा था पाक पर निशाना
राजनाथ
- फोटो : pti
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के इस्लामाबाद दौरे से जुड़े एक सवाल के जवाब में टोनर ने कहा कि हमारा निश्चित रूप से यही मानना है कि पाकिस्तान को अपनी जमीन पर पनाह लिए सभी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।
हम देख रहे हैं कि पाक इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है, लेकिन हम चाहते हैं कि वह और तेजी से आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाए। टोनर ने कहा कि हम आतंकवाद से निपटने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच सहयोग की वकालत करते हैं।
दरअसल, इस्लामाबाद में आयोजित सार्क देशों के गृहमंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को लेकर पाक पर जमकर निशाना साधा था। पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा था कि आतंकवाद और आतंकियों की सिर्फ आलोचना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।