फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Vs China Trade War, New tariff applicable on Export of china

चीन को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिका ने चली एक और चाल, ट्रेड वॉर जारी..

Mon, 24 Sep 2018 05:41 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
US Vs China Trade War, New tariff applicable on Export of china

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर लगाया गया नया शुल्क सोमवार से प्रभावी हो गया है। इसके साथ व्यापार मोर्चे पर लड़ाई आगे बढ़ चुकी है। ट्रंप प्रशासन अब तक चीन से आयातित 250 अरब डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क लगा चुका है। यह अमेरिका को होने वाले चीन के निर्यात का करीब-करीब आधा हिस्सा है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने चीन को धमकी दी थी अगर उसने अमेरिकी उद्योगों को नुकसान पहुंचने वाली नीतियों में बदलाव करने से मना किया तो वह चीन से होने वाले पूरे आयात पर शुल्क लगायेंगे। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पाम्पियो ने फॉक्स न्यूज से रविवार को कहा, "हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं। हम एक नतीजे को प्राप्त करने जा रहे हैं जो कि चीन को वैश्विक शक्ति की तरह व्यवहार करने पर मजबूर करेगा। यदि आप वैश्विक शक्ति बनाना चाहते है तो आपको पारदर्शी, कानून का पालन करना होगा, आप बौद्धिक संपदा की चोरी नहीं कर सकते।" 
विज्ञापन


अमेरिका के शुल्क के जवाब में चीन ने भी अमेरिका से आयातित 60 अरब की वस्तुओं पर सोमवार से ही शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इस तरह चीन अब तक अमेरिका से आयात होने वाले कुल 110 अरब डॉलर के आयात सामान पर शुल्क लगा चुका है। कुल मिलाकर अमेरिका से होने वाले चीन के समूचे आयात पर शुल्क लग चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी व्यापार वार्ता का अंत होता हुआ प्रतीत हो रहा है। चीन ने अमेरिका जाने वाले अपने प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को रद्द कर दिया। इनके 27-28 सितंबर को अमेरिका जाने की उम्मीद थी। इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed