फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Vice President Pence meets PM Modi next week said White House

प्रधानमंत्री मोदी से अगले सप्ताह मुलाकात करेंगे अमेरिका के उप-राष्ट्रपति पेन्स : व्हाइट हाउस

Fri, 09 Nov 2018 09:14 AM IST
भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन Updated Fri, 09 Nov 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
US Vice President Pence meets PM Modi next week said White House

अमेरिका के उप-राष्ट्रपति माइक पेन्स अगले सप्ताह अपनी चार देशों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने बताया कि इसी दौरान पेन्स अमेरिका-आसियान सम्मेलन और सिंगापुर में आयोजित हो रहे पूर्वी एशिया सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। सामान्य तौर पर इन सम्मेलनों में अमेरिका के राष्ट्रपति हिस्सा लेते हैं। लेकिन इस बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर पेन्स अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पेन्स 11 से 18 नवंबर के बीच जापान, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। इस दौरान वह अमेरिका-आसियान सम्मेलन, सिंगापुर में आयोजित हो रहे पूर्वी एशिया सम्मेलन और पापुआ न्यू गिनी में आयोजित एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) की बैठक में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बताया कि पेन्स अपनी यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसिंग लूंग, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री पीटर ओ’नील और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मिलेंगे। इनके अलावा भी पेन्स अन्य द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। अमेरिका-आसियान सम्मेलन, सिंगापुर में पूर्वी एशिया सम्मेलन और पापुआ न्यू गिनी में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) की बैठक में पेन्स के साथ अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बाल्टन भी भाग लेंगे।
विज्ञापन


उप-राष्ट्रपति की प्रेस सचिव अलिशा फराह ने बताया कि उप-राष्ट्रपति अमेरिका-आसियान सम्मेलन और एपेक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रतिनिधित्व कर गौरव महसूस कर रहे हैं। इन बैठकों में वह क्षेत्र में अमेरिकी नेतृत्व, स्वतंत्रता, आर्थिक समृद्धि और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा की अपनी प्रतिबद्धताएं दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि बतौर उप-राष्ट्रपति पेन्स तीसरी बार इस क्षेत्र के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह कोरियाई प्रायद्वीप के अंतिम और पूर्ण परमाणु निरस्रीकरण के राष्ट्रपति ट्रंप के संकल्प को दुहराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed