{"_id":"598292144f1c1b62698b462f","slug":"us-urges-americans-to-leave-north-korea-before-september-1-as-travel-ban-kiks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ कोरिया पर US का ट्रैवल बैन, अपने लोगों को देश लौटने के निर्देश","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नॉर्थ कोरिया पर US का ट्रैवल बैन, अपने लोगों को देश लौटने के निर्देश
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। इस बीच अमेरिका ने उत्तर कोरिया में रहने वाले अपने नागरिकों को जल्द से जल्द वहां से निकलने के लिए बोला है। बता दें कि अमेरिका 1 सितंबर से उत्तर कोरिया पर ट्रैवल बैन लगा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका नया ट्रैवल बैन, उत्तर कोरिया पर चेतवानी के तौर पर लगा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने पिछले महीने इस ट्रैवल बैन की घोषणा की थी, जिसे बुधवार को फेडरल रजिस्टर में छापा गया है। इस बैन को लागू होने से लगभग एक महीने पहले छापा गया है।
विज्ञापन
इस बैन के लागू होने के बाद कोई अमेरिकी भी उत्तर कोरिया का यात्रा नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले 6 मुस्लिम देशों के लोगों पर ट्रैवल बैन लगाया था। इस बैन के मुताबिक इरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के नागरिकों को अमेरिका में घुसने पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन