फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US tightens policy on defense funding to pakisatan

अमेरिका ने पाकिस्तान को डिफेंस फंडिंग पर लगाई कड़ी शर्त

Sun, 16 Jul 2017 04:48 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Updated Sun, 16 Jul 2017 04:48 AM IST
विज्ञापन
US tightens policy on defense funding to pakisatan
डोनाल्ड ट्रम्प

पूरी दुनिया में आतंकियों और आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे पाकिस्तान को डिफेंस फंडिंग पर अमेरिका ने कड़ी शर्त लगा दी है। इन शर्तों का पालन सुनिश्चित करने के बाद ही उसे आगे रक्षा खरीद के लिए फंडिंग की जाएगी। पाकिस्तान इन शर्तों का पालन कर रहा है या नहीं, यह देखने की जिम्मेदारी अमेरिकी रक्षा मंत्री की होगी।

विज्ञापन


अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने वर्ष 2018 के बजट को पारित करते हुए इसमें तीन संशोधनों को भी ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान की, जिनके जरिए पाकिस्तान पर कड़ी शर्तें लगाई जाएंगी। इन संशोधनों के अनुसार पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में संतोषजनक प्रगति दिखानी होगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि कई अमेरिकी उच्चाधिकारियों और सांसदों ने आतंकियों एवं आतंकवाद को पाकिस्तान के खुले समर्थन पर गंभीर चिंता जताई है। अमेरिका का ताजा कदम इसी का नतीजा है। इन संशोधनों में कहा गया है रक्षा सहयोग के लिए पाकिस्तान को 40 करोड़ डॉलर की सहायता देने का प्रस्ताव है,

विज्ञापन
विज्ञापन

US tightens policy on defense funding to pakisatan
नवाज शरीफ - फोटो : Dawn

लेकिन जब तक अमेरिकी रक्षा मंत्री प्रमाणित नहीं करते कि पाकिस्तान उत्तरी वजीरिस्तान में हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ लगातार सैन्य अभियान चला रहा है, तब तक यह सहायता राशि जारी नहीं की जाएगी। रक्षा मंत्री को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि पाकिस्तान हक्कानी नेटवर्क को रोके, ताकि वह उत्तरी वजीरिस्तान को आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह न बना पाए।

यह भी देखना होगा कि पाकिस्तान अफगान सीमा पर आतंकियों खासकर हक्कानी नेटवर्क की आवाजाही को रोकने के लिए अफगानिस्तान से पूरा समन्वय कर रहा है। पाकिस्तान को रक्षा कोष जारी करने से पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री इन बातों को सुनिश्चित करेंगे:

- पाकिस्तान सुरक्षा इंतजामों का पूरा ख्याल रख रहा है - आतंकरोधी उपायों पर सही मायने में अमल कर रहा है - सीमा पार के हमलों को रोकने के उपाय कर रहा है0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed