फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US-TEMPLE India-born Muslim cop security in-charge of Hindu temple in US

अमेरिका में मंदिर की सुरक्षा मुस्लिम अधिकारी के जिम्मे

Sun, 24 Jul 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
US-TEMPLE India-born Muslim cop security in-charge of Hindu temple in US
- फोटो : PTI

अमेरिका के इंडियाना प्रांत में बने सबसे बड़े मंदिर की सुरक्षा की एक मुस्लिम शख्स के जिम्मे है। यह पुलिस अधिकारी मूल रूप से भारतीय है और इसका जन्म मुंबई में हुआ था। ताइक्ववांडो में 8 डिग्री ब्लैक बेल्ट और किक बॉक्सिंग चैंपियन जावेद खान इंडियाना पुलिस के लोकल पुलिस डिपार्टमेंट में हैं। वो 2001 में जाकर इंडियाना में जाकर बसे। इसस पहले 1986 से ही वो अलग-अलग मार्शल आर्ट्स की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जाते रहते थे।

विज्ञापन


दरअसल मंदिर में जावेद के आने का किस्सा बड़ा दिलचस्प है। जावेद बताते हैं कि उनकी बेटी एक तेलगु लड़के से शादी करना चाहती थी। फिर इसी मंदिर में जावेद ने बेटी की शादी कराई और तभी से लोग उन्हें जानने लगे।

विज्ञापन

ऐसे मिला मौका

US-TEMPLE India-born Muslim cop security in-charge of Hindu temple in US

इस मंदिर की सुरक्षा उस समय नहीं होती थी जब उनके बेटी की शादी वहां हुई थी। एक बार जावेद को लगा कि मंदिर की सुरक्षा होनी चाहिए। उन्होंने यह बात मंदिर के लोगों को बताई और मंदिर के ट्रस्ट ने उन्हें ही सिक्योरिटी चीफ बन जाने का प्रस्ताव दिया।

जावेद ने जब यह बात तब कही थी तब मंदिर निर्माणाधीन अवस्था में था। इस प्रस्ताव पर जावेद खुद मान गए और डिपार्टमेंट ने उन्हें भेज भी दिया। बीते साल मंदिर के खुलने के बाद से लेकर अब तक वहां के सिक्योरिटी चीफ जावेद ही हैं।

अपने इस काम के संबंध में पूछे जाने पर जावेद ने कहा कि 'मैं दुनिया को एक संदेश देना चाहता हूं कि हम सभी एक हैं। सभी एक ही ईश्वर के बच्चे हैं। सिर्फ भगवानों का नाम अलग हैं। सभी अलग-अलग भगवान की पूजा करते हैं। मुझे यहां नौकरी करना अजीब नहीं लगता बल्कि मंदिर में होने की वजह से मुझे ऐसा लगता है कि मैं भारत में हूं न कि अमेरिका में।'

जावेद ने यह भी बताया  मैं सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहा हूं। मैं कोई बहुत स्पेशल या फिर असाधरण काम नहीं कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed