फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Us team in North Korea over Trump Kim summit

ट्रंप-किम मुलाकात: सनकी तानाशाह की धरती पर अमेरिकी दल, जल्द हो सकता है बड़ा एलान

Tue, 29 May 2018 06:16 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Tue, 29 May 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
 Us team in North Korea over Trump Kim summit

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच होने वाली बातचीत में फिर एक नया मोड़ आया है। ट्रंप ने ट्वीट किया है कि हमारा अमेरिकी दल किम और मेरी शिखर वार्ता का प्रबंध करने के लिए उत्तर कोरिया पहुंच गया है। साथ ही, ट्रंप ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि उन्हें वास्तव में लगता है कि उत्तर कोरिया में काफी क्षमता है।

विज्ञापन



ट्रंप और किम जोंग के बीच 12 जून को सिंगापुर में वार्ता होनी है। इससे पहले ट्रंप ने पिछले सप्ताह किम के साथ होने वाली बैठक स्थगित कर दी थी। ट्रंप ने मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी टीम के प्योंगयांग पहुंचने के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि उत्तर कोरिया में बेहतरीन क्षमता है और वह एक दिन बेहतरीन आर्थिक और वित्तीय क्षमता वाला देश बनेगा। इस पर किम जोंग भी मुझसे सहमत हैं कि एक दिन ऐसा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनकी तानाशाह ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से की मुलाकात

 Us team in North Korea over Trump Kim summit

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शनिवार को दोनों देशों को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र में एक-दूसरे से फिर से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई यह मुलाकात शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के बाद हुई जिसमें उन्होंने संभावना जताई कि उत्तर कोरिया के साथ शिखर वार्ता अब भी संभव हो सकती है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ‘ब्ल्यू हाउस’ ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच पनमुंजम के गांव में दो घंटे तक बातचीत का सिलसिला चला। ये दोनों नेता पिछले महीने भी यहीं मिले थे। 

दोनों ने आपसी संबंधों को सुधारने की प्रतिबद्धता जाहिर की थी। ब्ल्यू हाउस ने एक बयान में बताया, दोनों ने एक-दूसरे से विचार-विमर्श किया एवं पनमुंजम समझौते को लागू करने के तरीकों और अमेरिका व उत्तर कोरिया के बीच होने वाली मुलाकात को सफल बनाने पर चर्चा की।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed