फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Supreme Court Chief Justice criticized Donald Trump

सुप्रीम कोर्ट ने की ट्रंप की आलोचना, कहा- हमारे पास ओबामा, ट्रंप, बुश या क्लिंटन के न्यायाधीश नहीं

Thu, 22 Nov 2018 06:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
US Supreme Court Chief Justice criticized Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ एक असाधारण विवाद में उलझ गए हैं। अक्सर जब मुकदमे ट्रंप के खिलाफ जाते हैं तो वे अदालतों की आलोचना करने से नहीं चूकते मगर पहली बार सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने सार्वजनिक तौर पर ट्रंप पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


ट्रंप ने बुधवार को नाइंथ सर्किट के कोर्ट ऑफ अपील्स पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि इसके फैसले, हमारे देश को असुरक्षित बना रहे हैं। यह बहुत ही खतरनाक और मूर्खतापूर्ण है। डेमोक्रेटिक राष्ट्रपतियों द्वारा नियुक्त न्यायाधीश मौजूदा व्हाइट हाउस के खिलाफ काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए रॉबर्ट्स ने कहा कि हमारे पास ओबामा, ट्रंप, बुश या क्लिंटन के न्यायाधीश नहीं हैं। हमारे पास समर्पित न्यायाधीशों का असाधारण समूह है जो अपने समक्ष पेश होने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ बराबरी से न्याय करने का भरसक प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्र न्यायपालिका के लिए हम सबको शुक्रगुजार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उनकी इस टिप्पणी पर फ्लोरिडा में छुट्टी बिता रहे ट्रंप ने ट्विटर पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि माफ कीजिएगा मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स लेकिन आपके पास निश्चित तौर पर ‘ओबामा न्यायाधीश’ हैं और वे उन लोगों से बहुत अलग नजरिया रखते हैं जिनके पास हमारे देश की सुरक्षा का प्रभार है। बता दें कि इससे पहले ट्रंप द्वारा अदालतों की आलोचना पर मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कहा था कि न्यायपालिका स्वतंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed