{"_id":"576ebd5a4f1c1b353db47eb3","slug":"us-senator-praises-nsg-after-india-failed-to-get-membership","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को एनएसजी सदस्यता न मिलने पर खुश हुआ अमेरिकी सीनेटर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत को एनएसजी सदस्यता न मिलने पर खुश हुआ अमेरिकी सीनेटर
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
यूएस सीनेटर ने की एनएसजी की तारीफ
अमेरिका के एक सीनेटर ने भारत के सदस्यता पाने में विफल रहने पर एनएसजी की तारीफ की है।
विज्ञापन
मैसाचुसेट्स से जूनियर डेमोक्रेटिक सीनेटर एडवर्ड मार्के ने एक बयान में कहा है कि भारत को अलग रखकर एनएसजी ने परमाणु अप्रसार संधि को लेकर अपनी मजबूत प्रतिबद्घता को एक बार फिर जाहिर किया है।
सीनेटर ने कहा कि अगर भारत एनएसजी में शामिल हो जाता तो वे एकमात्र ऐसा सदस्य होता जो एनपीटी में बिना हस्ताक्षर किए संगठन में शामिल होता और इससे एनपीटी को लेकर एनएसजी की प्रतिबद्घता कमजोर होती।
विज्ञापन
Published By Rahul Sankrityayan