फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Senate panel approves bill to block $300 million aid to Pakistan

अमेरिकी सीनेट ने रोकी पाकिस्तान को दी जाने वाली अरबों डॉलर की सैन्य मदद

Tue, 24 May 2016 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
US Senate panel approves bill to block $300 million aid to Pakistan
f 16 जेट - फोटो : अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद को रोकने की वकालत की थी

अमेरिकी सीनेट ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 300 मिलियन डॉलर की मदद को रोक दिया है। अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद को रोकने की वकालत की थी। अमेरिकी सांसदों ने डिफेंस पॉलिसी बिल के जरिए ऐसे प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। यह बात तब सामने आई थी जब पाकिस्तान सरकार अफगानिस्तान के हक्कानी आतंकी समूह पर काबू पाने में असफल होता दिख रहा है। इसे के चलते अमेरिकी सांसद ऐसा प्रस्ताव लाने की बात कर रहे थे।

विज्ञापन


अमेरिका के सांसदों ने 602 अरब डॉलर के नेशनल डिफेंस अथॉर्टिराइजेशन एक्ट को पास करने के दौरान अमेरिका को दी जाने 450 मिलियन डॉलर की मदद को रोकने की बात कही थी। पर अमेरिका ने 300 मिलियन डॉलर की मदद को रोका है। ऐसा तब किया गया है जब अफगानिस्तान में हक्कानी आतंकी समूह अमेरिकी सेना के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार ने पाकिस्तान को दी जाने मदद को लेकर वार्षिक बिल में तीन संशोधन किए थे और तीनों संशोधन सर्वसम्मति के साथ पास हो गए। अमेरिका की तरफ से किए गए संशोधन में हक्कानी समूह के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से कार्रवाई न किया जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक मदद मिलने के बाद भी पाकिस्तान की सेना का आतंकी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने में प्रयोग न करना और पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी को रिहा न करने को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। शकील अफरीदी को सीआईए की मदद करने वाला माना जाता है। पाकिस्तान का मानना है कि ओसामा‌ बिन लादेन का पता लगाने में शकील ने मदद की थी। पाकिस्तान ने अफरीदी को 33 साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed