{"_id":"5830300b4f1c1b5636901a0e","slug":"us-seek-pakistan-to-take-action-on-terror-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक, आतंकी समूहों पर उठाए जाएं और प्रभावी कदम","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक, आतंकी समूहों पर उठाए जाएं और प्रभावी कदम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Nov 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Barack Obama
- फोटो : www.theguardian.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस ने कहा है कि पाकिस्तान अपनी धरती से संचालित आतंकी समूहों के खिलाफ और प्रभावी कदम ‘उठा सकता है और उसे कदम उठाना चाहिए’ क्योंकि किसी भी देश को दूसरे देशों में आतंकी हमले करने के लिए अपने क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम जानते हैं कि कुछ उग्रवादी और आतंकवादी नेटवर्कों से लड़ाई में पाकिस्तान की जनता और सुरक्षा बलों को कई बलिदान देने पड़े हैं। लेकिन राष्ट्रपति बराक ओबामा इस बात पर जोर देते हैं कि पाकिस्तान को अपनी धरती से संचालित आतंकी समूहों के खिलाफ और प्रभावी कदम उठाना चाहिए।’
विज्ञापन
‘वी द पीपल’नाम से एक ऑनलाइन अर्जी पर प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी देश को अपने क्षेत्र के आतंकियों द्वारा दूसरे देश में हमले करने के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।’ इस अर्जी पर 6,65,769 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
इस अर्जी में ओबामा प्रशासन से पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करने की मांग की गई है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भी इस आशय का बिल पेश किया गया है।