फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US secretary of state Rex Tillerson Not Sending Senior Officials for Ivanka Trump’s India Trip

US: इवांका की भारत यात्रा पर विवाद, टिलरसन ने नहीं भेजे वरिष्ठ अधिकारी

Tue, 28 Nov 2017 03:33 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Tue, 28 Nov 2017 03:33 AM IST
विज्ञापन
US secretary of state Rex Tillerson Not Sending Senior Officials for Ivanka Trump’s India Trip
rex tillerson - फोटो : AP

वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में हिस्सा लेने मंगलवार को भारत आ रहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की यात्रा से पहले विवाद छिड़ गया है। यूएस सेक्रेटरी रेक्स टिलरसन ने इवांका की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं भेजा है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि टिलरसन ने इवांका से बदला लिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि इवांका और उनके पति जारेड कुशनेर की वजह से उनके काम और राजनीति में उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इवांका इस कार्यक्रम में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों और अमेरिकी उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। अमेरिका के 38 राज्यों के 350 अमेरिकी भारतीय भी इसमें शामिल होंगे। वहीं 127 देशों से आ रहे 1200 युवा उभरते उद्यमी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। इसके अलावा 300 निवेशक और पर्यावरण समर्थक भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जून में अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान निजी रूप से इवांका को पहली बार भारत में आयोजित हो रहे जीईएस में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। इवांका पहले भी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ भारत आ चुकी हैं, लेकिन पहली बार वे अकेले यात्रा पर हैं।

पिछली यात्रा के दौरान इवांका ने कहा था कि जीईएस दोनों देशों के बीच बढ़ती आर्थिक और सुरक्षा साझेदारी का प्रतीक है। पिछले हफ्ते उन्होंने ट्वीट किया, इस साल कार्यक्रम की थीम है, वुमेन फर्स्ट, प्रास्पेरिटी फॉर आल। यानी जब महिलाएं आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनेंगी, तो उनका समुदाय और देश तरक्की करेगा।


इवांका का कहना है कि सम्मेलन में उनका मकसद ऐसा खुला और सहयोगी वातावरण बनाना है, जिसमें विचारों का आदान-प्रदान हो। ताकि उद्यमी अपने विचार और जुनून को अगले स्तर तक ले जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed