फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US sanctions new restrictions on Russian spy

अमेरिका ने रूसी जासूसों पर लगाए नए प्रतिबंध

Fri, 21 Dec 2018 05:02 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 21 Dec 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
US sanctions new restrictions on Russian spy

अमेरिका ने वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में कथित तौर पर दखलंदाजी करने और डबल एजेंट सर्गेई स्क्रिपल की ब्रिटेन में हत्या के इरादे से ‘नर्व एजेंट’ का इस्तेमाल करने के मामले में रूस के 12 लोगों और कंपनियों नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वे लोग 2016 के अमेरिकी चुनाव में दखलंदाजी करने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें अंतरराष्ट्रीय संगठनों का महत्व कम करने के लिए साइबर हैकिंग और विदेश में हत्या करने में रसायनिक हथियार का इस्तेमाल करने समेत कई अन्य गतिविधियां भी शामिल हैं। रूस के 12 लोगों में से कई लोग दुनिया भर की राजनीतिक और चुनाव प्रक्रिया में दखल देने की कोशिश में शामिल रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रूस के मुख्य खुफिया निदेशालय के कई सदस्यों और प्रोजेक्ट लख्ता से जुड़े लोगों को भी सूचीबद्ध किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह कदम रूसी सरकार की गैरजिम्मेदाराना गतिविधियों के खिलाफ उठाया गया है।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक कार्रवाई में शामिल कई लोगों के संबंध रूस के मुख्य खुफिया निदेशालय (जीआरयू) से भी हैं। इन पर अमेरिका ने 2016 के अमेरिकी चुनाव में दखल की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। इनमें से कई लोगों और कंपनियों ने दुनिया बर में राजनीतिक व चुनावी प्रणालियों में दखल की कोशिशें की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त की गई संपत्तियां

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक अमेरिका के अधिकार क्षेत्र के अधीन प्रतिबंध की कार्रवाई वाली रूसी कंपनियों और लोगों की सभी संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। उनके साथ अमेरिकी नागरिकों को लेनदेन में शामिल होने से भी इनकार कर दिया गया है। ट्रंप प्रशासन ने अब तक 272 रूसी लोगों व संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed