{"_id":"57646c494f1c1b542111bb99","slug":"us-rules-out-mediation-between-afghanistan-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक और अफगानिस्तान के बीच अमेरिका नहीं करेगा मध्यस्थता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाक और अफगानिस्तान के बीच अमेरिका नहीं करेगा मध्यस्थता
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sat, 18 Jun 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
तोरखम सीमा पर संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने से इनकार किया है। साथ ही दोनों देश से तोरखम सीमा पर गोलीबारी के बाद बढ़े तनाव को कम करने के लिए मिलकर काम करने को कहा है। दरअसल, तोरखम सीमा पर भीषण गोलीबारी में एक पाकिस्तानी मेजर और दो अफगान बॉर्डर गार्डों की मौत हो गई थी, जबकि दोनों ओर के 20 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘हम तोरखम सीमा पर संघर्ष को लेकर बेहद चिंतित हैं। हम चाहते हैं कि दोनों पक्ष हिंसा बंद करें और तनाव कम करने के लिए शांतिपूर्ण वार्ता शुरू करें।’ उन्होंने ने कहा कि अगर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी सुलह प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं, तो अमेरिका उनका समर्थन करता है।
हालांकि किर्बी ने अमेरिका की ओर से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने की बात से इनकार कर दिया।
Published By Rahul Sankrityayan