फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us revokes duty free privileges gsp discount ends on import of 50 indian products

अमेरिका ने भारत के पचास उत्पादों से खत्म की रियायतें, कर-मुक्त निर्यात में दिया झटका

Fri, 02 Nov 2018 05:48 AM IST
sapna singla वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Fri, 02 Nov 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
us revokes duty free privileges gsp discount ends on import of 50 indian products
donald trump

दूसरे देशों से अमेरिका को होने वाले निर्यात को लेकर लगातार सख्त रुख दिखा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार से जुड़े मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारत से आयातित 50 उत्पादों पर शुल्क मुक्त की रियायत खत्म कर दी। अमेरिका के संघीय रजिस्टर ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमेें अब तक सामान्य कर-मुक्त प्रावधानों (जीएसपी) के अधीन आयात शुल्क से छूट पाने वाले 90 उत्पादों को अब इस सूची से बाहर करने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन




इस सूची ने भारत से अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात को भी नुकसान होगा, क्योंकि इस सूची में शामिल 50 भारतीय उत्पाद भी आयात पर अब तक मिलने वाली कर-मुक्त छूट के दायरे से बाहर हो गए हैं। इनमें से ज्यादातर हैंडलूम और कृषि क्षेत्रों से हैं। अमेरिकी फेडरल रजिस्टर ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इन उत्पादों को अब तक जीएसपी के तहत शुल्क से छूट दी गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार से इन उत्पादों को विशेष श्रेणी से हटाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी।  
विज्ञापन


अमेरिका का जीएसपी  कार्यक्रम क्या है ? 
अभी तक भारत जीएसपी के तहत सबसे बड़ा लाभार्थी देश माना जाता था, लेकिन ट्रंप प्रशासन की यह कार्रवाई नई दिल्ली के साथ उसके व्यापार संबंधी मुद्दों पर सख्त रवैये को दिखा रही है। जीएसपी को विभिन्न देशों से आने वाले हजारों उत्पादों को शुल्क मुक्त प्रवेश की अनुमति देकर आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था। जिन उत्पादों की शुल्क मुक्त आयात की रियायत रद्द की गई है, उनमें भारत के 50 उत्पाद हैं। बता दें कि साल 2017 में जीएसपी के तहत भारत ने अमेरिका को 5.6 अरब डॉलर से अधिक का कर-मुक्त निर्यात किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed