फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US regulator trying to remove Tesla owner Alan Musk to his post 

नई मुसीबत में फंसे टेस्ला कंपनी के मालिक, अमेरिका ने की पद से हटाने की तैयारी

Fri, 28 Sep 2018 05:19 PM IST
भाषा, डेट्रॉयट
भाषा, डेट्रॉयट Updated Fri, 28 Sep 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
US regulator trying to remove Tesla owner Alan Musk to his post 

सुप्रसिद्ध कारोबारी और टेस्ला कंपनी के प्रमुख एलन मस्क नई मुसीबत में फंस गये हैं। भले ही उनके चाहने वाले या उनकी कंपनी के उपभोक्ता एवं निवेशक टेस्ला की चालक सीट पर मस्क को छोड़ किसी और की कल्पना नहीं कर सकते, लेकिन अमेरिका के सरकारी प्रतिभूति नियामकों ने उन्हें हटाने का इरादा बना लिया है।

विज्ञापन


अमेरिका के प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने मस्क के ऊपर कंपनी को प्राइवेट बनाने के संबंध में गलत बयान देकर प्रतिभूति धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आयोग ने एक संघीय अदालत में याचिका दायर कर मस्क को टेस्ला प्रमुख के पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


एजेंसी ने गुरुवार को दर्ज शिकायत में कहा है कि मस्क ने टेस्ला को प्राइवेट बनाने के लिए वित्तपोषण की व्यवस्था हो जाने के संबंध में सात अगस्त को ट्विटर पर गलत बयान दिया था। मस्क ने तब दावा किया था कि टेस्ला को प्राइवेट बनाने के लिए 420 रुपये प्रति शेयर की दर से वित्तपोषण की व्यवस्था हो गयी है। यह कीमत टेस्ला के शेयरों की तत्कालीन बाजार दर से काफी अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने जारी बयान में कहा है कि उसने मैनहट्टन की जिला अदालत से मस्क को किसी भी सार्वजनिक कंपनी के निदेशक या अधिकारी पद पर कार्य करने से रोके जाने की मांग की है। एजेंसी ने दीवानी मुकदमा समेत गलत बयान से हुए किसी भी प्रकार के फायदे का पुनर्भुगतान करने और मस्क को गलत एवं बरगलाने वाले बयान से रोकने के आदेश की भी मांग की है।

हालांकि मस्क को टेस्ला से हटाना मुश्किल काम साबित होगा और इससे कंपनी को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्हें अधिकांश हिस्सेदार टेस्ला के इलेक्ट्रिक कार तथा सौर ऊर्जा परिचालन के पीछे का असली दिमाग मानते हैं। एजेंसी के अदालत में जाने की खबर के बाद टेस्ला का शेयर भरभरा गया। गुरुवार को टेस्ला का शेयर करीब 12 प्रतिशत गिर गया।


इस बीच टेस्ला द्वारा जारी बयान में मस्क ने आयोग के कदम को अन्याय करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा ही सत्य, पारदर्शिता और निवेशकों के सर्वश्रेष्ठ भले के लिए कदम उठाया है। सत्यनिष्ठा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा मूल्य है और तथ्यों से मालूम होगा कि मैंने इनसे कभी समझौता नहीं किया है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed