फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Presidential Election: Trump Clinton primary wins.

तीन और राज्यों में ट्रंप, हिलेरी की जीत

Wed, 16 Mar 2016 09:57 AM IST
बीबीसी/दिल्ली
बीबीसी/दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
US Presidential Election: Trump Clinton primary wins.
- फोटो : Reuters
डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में राष्ट्रपति पद के महत्वपूर्ण प्राइमरी चुनाव में निर्णायक जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन


ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में आगे हैं और हिलेरी डैमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की रेस में आगे चल रही हैं।

ट्रंप के 45 फीसदी वोट हासिल करने के साथ ही फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

दूसरी तरफ हिलेरी क्लिंटन ने फ्लोरिडा में अपने प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स के 33 फीसदी वोट के मुकाबले 65 फीसदी वोट हासिल किए। ओहियो और नार्थ कैरोलिना में भी उन्हें जीत मिली है।

इलिनॉय और मिजूरी में भी चुनाव थमा

US Presidential Election: Trump Clinton primary wins.
मार्को रुबियो ने अपना चुनाव समाप्त होने से पहले मायामी में मंच से ट्रंप को उनके जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने चुनाव प्रचार की समाप्ति की घोषणा करते हुए रुबियो ने कहा कि अमेरिका राजनीतिक तूफान में फंसा हुआ है और मतदाता बहुत नाराज हैं।

इलिनॉय और मिजूरी में भी चुनाव थम गया है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन के लिए फ्लोरिडा और ओहियो में जीत हासिल करना महत्वपूर्ण माना जाता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि विजेता उम्मीदवारों को प्लोरिडा के 99 और ओहियो के 66 प्रतिनिधियों का समर्थन मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed