फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President Donald Trump will with PM Modi and Abe in Argentina

जी 20 सम्मेलन के लिए पीएम मोदी अर्जेंटीना रवाना, डोनाल्ड ट्रंप और जापानी पीएम आबे से करेंगे मुलाकात

Wed, 28 Nov 2018 10:33 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 28 Nov 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump will with PM Modi and Abe in Argentina
pm modi - फोटो : ani

जी 20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी की इस सम्मिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापानी पीएम शिंजो आबे से मुलाकात करेंगे।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह चार दिवसीय दौरा है। वह दो दिसंबर को स्वदेश लौटेंगे। 

विज्ञापन


पीएम मोदी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप से खास मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह होने वाले जी-20 सम्मेलन से इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे से मुलाकात करेंगे। भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते रणनीतिक प्रभाव को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को बताया कि यह त्रिपक्षीय बैठक ट्रंप और आबे के बीच होने वाली बैठक का विस्तार है।   
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्वी चीन सागर में जापान के साथ उसकी तनातनी जगजाहिर है। वहीं दक्षिण चीन सागर को लेकर भी उसका कई देशों से विवाद है। दोनों ही क्षेत्र खनिज, तेल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा जताता है, जबकि अमेरिका भी समय-समय पर इलाके में गश्त करता रहता है। जून में सिंगापुर में हुई शांगरी ला वार्ता में भारत-प्रशांत क्षेत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना रुख साफ कर चुके हैं। मोदी ने कहा था कि हम भारत-प्रशांत क्षेत्र को रणनीतिक तौर पर या चुनिंदा सदस्यों के क्लब के तौर पर नहीं देखते हैं। 


कई देशों के नेताओं से मिलेंगे ट्रंप  

जी-20 सम्मेलन अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होगा। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने बताया कि ट्रंप अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा सभी की निगाहें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से होने वाली ट्रंप की बैठक पर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed