फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us president Donald Trump warns Harley Davidson against moving production facility out of US

ट्रंप ने मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन को दी चेतावनी, कहा-यूरोपीय संघ की तरह लगेगा बड़ा झटका

Tue, 03 Jul 2018 02:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
us president Donald Trump warns Harley Davidson against moving production facility out of US

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अपना विनिर्माण कार्य अमेरिका से बाहर ले जाती है तो उसको यूरोपीय संघ की तरह ही बड़ा झटका सहना पड़ेगा।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि इस कंपनी ने अपना कुछ विनिर्माण कार्य अमेरिका से बाहर ले जाने का निर्णय ऐसे समय में किया है, जब हमने भारत से कहकर इस प्रसिद्ध मोटरसाइकिल पर शुल्क कम कराया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने फरवरी में कहा था कि भारत सरकार ने हार्ले डेविडसन पर शुल्क को 75 प्रतिशत से 50 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। ट्रंप ने इसे नाकाफी बताते हुए इसे परस्पर बराबर करने के लिए कहा था क्योंकि अमेरिका में मोटरसाइकिलों के आयात पर शून्य कर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि हार्ले को भी यूरोपीय संघ की तरह ही बड़ा झटका लग सकता है। मेरा मानना है कि यह बहुत अच्छा अमेरिकी उत्पाद है। हमारे लोगों को इस पर बड़ा गर्व है। अधिक गर्व महसूस होता है जब वे हार्ले डेविडसन का उपयोग करते हैं। लोग हार्ले खरीद रहे हैं, वे कभी नहीं चाहेंगे यह दूसरे देश में बने।


गौरतलब है कि अमेरिका के इस्पात और एल्युमीनियम पर शुल्क लगाने के बाद यूरोपीय संघ समेत अन्य देशों ने भी अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाने की घोषणा की थी। यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्क से बचने के लिए हार्ले डेविडसन ने दूसरे देशों में उत्पादन स्थानांतरित करने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed