{"_id":"5981e7804f1c1b24088b4f8e","slug":"us-president-donald-trump-signs-russia-sanctions-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले बिल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने किए हस्ताक्षर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले बिल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने किए हस्ताक्षर
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रम्प-पुतिन
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध वाले विधेयक पर आज हस्ताक्षर कर दिया। इससे पहले उन्होंने मॉस्को के खिलाफ ऐसे किसी कदम का विरोध किया था।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के दो सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने बंद कमरे में और कैमरों से दूर विधेयक पर हस्ताक्षर किए। इस तरह से उन्होंने अपने वीटो के खिलाफ कांग्रेस के किसी भी संभावित कदम को टालने का काम किया।
विज्ञापन
पिछले साल के अमेरिकी चुनाव में कथित हस्तक्षेप और यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को अपने साथ मिला लेने को लेकर रूस के खिलाफ अतिरिक्त और पहले से सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिका ने पहले ही रूसी नागरिकों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रखे हैं। पिछले साल दिसंबर में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 35 रूसी अधिकारियों को वापस भेजने का निर्देश दिया था। वहीं रूस में तैनात अमेरिकियों को हटाये जाने पर भी नाराजगी जताई गई।
आपको बता दें कि ईरान और उत्तर कोरिया को उनके परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए अमेरिका प्रतिबंध लगाना चाहता है।