{"_id":"5bc2e0e4bdec22698837579f","slug":"us-president-donald-trump-says-people-come-to-the-our-country-on-the-basis-of-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग्यता के आधार पर ही अमेरिका आएं लोग, अवैध तरीके से नहीं: ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
योग्यता के आधार पर ही अमेरिका आएं लोग, अवैध तरीके से नहीं: ट्रंप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीमा पर एक बार फिर सख्ती बरतते हुए कहा है कि वह चाहते हैं कि मदद करने वाले और योग्य लोग ही अमेरिका आएं। अवैध तरीके से आने वाले लोग सीमा के अंदर प्रवेश न करें।
विज्ञापन
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा 'मैं सीमा पर बहुत सख्त हूं। हमलोग (अमेरिका) सीमा पर बहुत सख्त हैं। लोग हमारे देश में वैध तरीके से आएं, न कि अवैध तरीके से। मैं चाहता हूं कि लोग यहां योग्यता के आधार पर आएं।'
विज्ञापन
अवैध आप्रवासन के मुद्दे पर सवालों का जवाब देते हुए राष्ट्रपति ने दोहराया कि वह योग्यता के आधार पर लोगों को अपने देश में प्रवेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस कदम से भारत जैसे देशों के तकनीकी पेशेवरों को मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि काफी लोग अमेरिका आएं। हमारे देश में फिर से बेहतरीन कार कंपनियां आ रही हैं। ऐसा पिछले 35 सालों में नहीं हुआ है। हमारे पास फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां हैं, जो विस्कॉन्सिन में बड़े पैमाने पर प्लांट लगाने जा रही हैं।
ट्रंप ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग अमेरिका आएं, लेकिन वो सिर्फ योग्यता के आधार पर आएं। हम चाहते हैं कि ऐसे लोग आएं, जो हमारी मदद कर सकें। यह बहुत महत्वपूर्ण है।