{"_id":"5c143b6cbdec22572601378a","slug":"us-president-donald-trump-says-budget-director-mick-mulvaney-will-serve-as-acting-chief-of-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ होंगे माइक मलवाने, नए साल में कैली की होगी छुट्टी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ होंगे माइक मलवाने, नए साल में कैली की होगी छुट्टी
Sat, 15 Dec 2018 04:53 AM IST
गौरव द्विवेदी
वल्ड डेस्क, अमर उजाला
वल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 15 Dec 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जॉन कैली के इस्तीफे की खबरों के बीच अब माइक मलवाने का नाम उनके विकल्प के तौर पर सामने आया है। इसकी घोषणा खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। बता दें कि माइक अर्थशास्त्र के जानकार हैं और लंबे समय से वित्तीय कार्यभार संभाल रहे हैं। कई दिनों से राष्ट्रपति डोनाल्ड और कैली के बीच बोलचाल बंद है। बीते अक्तूबर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से एक बैठक के दौरान तू-तू मैं-मैं के बाद भी कैली के इस्तीफे की चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
The Associated Press: US President Donald Trump says budget director Mick Mulvaney will serve as acting chief of staff, replacing John Kelly in new year
— ANI (@ANI) December 14, 2018विज्ञापन
चीफ ऑफ स्टाफ पद पर तैनाती के 17 महीने में कई मुद्दों पर ट्रंप और कैली के बीच मतभेद भी कटु-संबंधों में बदल चुके हैं। इससे पहले व्हाइट हाउस में कैली से दो साल और पद पर बने रहने का आग्रह किया था लेकिन ट्रंप ने उनकी जगह नियुक्ति के लिए उपयुक्त नामों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के नए चीफ ऑफ स्टाफ के लिए उपराष्ट्रपति माइक पेंस के चीफ ऑफ स्टाफ निक ऑयर्स सबसे मजबूत दावेदार कहे जा रहे थे लेकिन अब माइक मलवाने का नाम सामने आने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।