फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us president donald trump can visit afghanistan

अफगानिस्तान जौरे पर जा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी सैनिकों से करेंगे मुालकात

Fri, 23 Nov 2018 10:13 AM IST
भाषा, पाम बीच
भाषा, पाम बीच Updated Fri, 23 Nov 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
us president donald trump can visit afghanistan
डोनॉल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह संकेत दिया है कि वह जल्द ही अफगानिस्तान जाकर वहां मौजूद अमेरिकी सैनिकों से मिलेंगे। थैंक्स गिविंग टेलीफोन कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को सेना के सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान में तैनात कर्नल से कहा, ‘‘ मैं आपसे तब मिलूंगा जब आप अमेरिका आएंगे या मैं आपसे वहां (अफगानिस्तान में) मिलूंगा।' 

विज्ञापन


संवाददाताओं द्वारा बाद में इस यात्रा के बारे में सवाल पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘‘ उचित समय पर हम लोग कुछ रोचक चीजें करनेवाले हैं।' अमेरिका पर 11 सितंबर, 2001 को हुए हमले के बाद जंग शुरू होने के 17 साल बाद भी अफगानिस्तान में 14,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यभार संभाले हुए दो साल बीत चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी तक अफगानिस्तान का दौरा नहीं किया है।
विज्ञापन


संघर्ष क्षेत्र में होने वाली राष्ट्रपति की यात्रा को सामान्य तौर पर अंतिम समय तक गुप्त रखा जाता है। ट्रंप ने कहा कि हम लोग अफगानिस्तान को लेकर जबर्दस्त चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम शांति के बारे में चर्चा कर रहे हैं।’’ हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि क्या यह बातचीत सीधे तालिबान से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘अगर कुछ होता है तो वह बहुत अच्छा होगा। मुझे उसको लेकर बहुत खुशी होगी।' हालांकि, तालिबान का कहना है कि हाल के महीनों में कतर में अमेरिकी अधिकारियों के साथ उनकी कम से कम तीन बैठकें हुई हैं, लेकिन अमेरिका ने अभी तक इस सीधी वार्ता की न तो पुष्टि की है और न ही इससे इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed