फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US president Donald Trump came to the rescue of wife over the message of jacket

पत्नी मेलानिया के बचाव में उतरे डोनाल्ड ट्रंप, जैकेट पर लिखे संदेश ने मचा दिया बवाल

Fri, 22 Jun 2018 10:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
US president Donald Trump came to the rescue of wife over the message of jacket

मेलानिया ट्रंप ने अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर बाल प्रवासियों से मुलाकात करके सबको हैरान कर दिया लेकिन इसमें जो बात इंटरनेट पर छाई रही, वह थी कि मेलानिया की जैकेट पर लिखा था , ‘मुझे तो बिलकुल भी परवाह नहीं है , क्या आपको है ?’ 

विज्ञापन

सवाल उठ रहे थे कि क्या यह परिधान बिना सोचे - समझे पहना गया था या फिर यह प्रथम महिला की ओर से छिपा हुआ संदेश था ? अगर ऐसा है तो यह संदेश किसके लिए था ? 
विज्ञापन

मेलानिया कल जब टेक्सास के लिए विमान में सवार हुई थी तो उन्होंने खाकी रंग की जैकेट पहन रखी थी। उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। 

प्रथम महिला की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम ने कहा , ‘ इसमें कोई छिपा हुआ संदेश नहीं है। यह एक जैकेट मात्र है। टेक्सास के आज इस अहम दौरे के बाद मैं उम्मीद करती हूं कि मीडिया सारा ध्यान उनके परिधानों पर केंद्रित न करे। ’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टेक्सास पहुंचने के बाद मेलानिया ने उस जैकेट की जगह दूसरा पहन लिया था। लेकिन व्हाइट हाउस लौटने के दौरान उन्होंने फिर से वह विवादित जैकेट पहन लिया था। 

पत्नी के लौटने के कुछ देर बाद ट्रंप ने ट्वीट किया ,‘मेलानिया के जैकेट पर पीछे की ओर जो लिखा है वह फर्जी न्यूज मीडिया के लिए है। ’ उन्होंने लिखा ,‘ मेलानिया को पता चल गया है कि वे कितने झूठे हैं और वह अब वाकई में उनकी परवाह नहीं करती। ’

ट्रंप ने आव्रजन प्रक्रिया के दौरान अवैध प्रवासी परिवारों को साथ रखने के दिए आदेश

US president Donald Trump came to the rescue of wife over the message of jacket

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादास्पद आव्रजन नीति को वापस लेने के बाद आज कहा कि उन्होंने अपने प्रशासन से आव्रजन प्रक्रिया के दौरान अवैध प्रवासी पारिवारों को साथ में रखने के निर्देश दिए हैं। 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कैबिनेट की बैठक के दौरान कहा , ‘ मैं हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विस (एचएचएस), डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (डीओजी) को आव्रजन प्रकिया के दौरान अवैध प्रवासी परिवारों को एकसाथ रखने तथा पहले अलग किए गए परिवारों को मिलाने के लिए मिलकर काम करने के निर्देश दे रहा हूं। ’
 
उन्होंने कहा कि ‘पकड़ने और छोड़ने की प्रक्रिया की कमियों ’ का अब वास्तविक हल कांग्रेस को निकालना है जिसने बच्चों की तस्करी को बढ़ावा दिया है।

ट्रंप ने कहा , ‘उन्हें बच्चों की परवाह नहीं है , उन्हें समस्याओं की परवाह नहीं हैं , वे सिर्फ बाधा खड़ी करते हैं। हमें आव्रजन विधेयक बनाने में सक्षम होना चाहिए जो वाकई में इस समस्या को हल कर सके। यह उसका केवल एक पहलू भर है । यह ज्यादा अहम नहीं , उसका एक छोटा पहलू भर है। ’
 
राष्ट्रपति ने डेमोक्रेटिक सांसदों से आव्रजन प्रक्रिया का कानूनी समाधान पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed