{"_id":"56f99a124f1c1bfa02f009d9","slug":"us-police-man-shoot-down-shooter-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी पुलिसकर्मी को मारी गई गोली, शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी पुलिसकर्मी को मारी गई गोली, शूटर गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Mar 2016 02:28 AM IST
सार
- यूएस कैपिटल विजिटर परिसर में एक पुलिस अफसर को गोली मारी गयी
- सुरक्षा खतरे के मद्देनजर व्हाइट हाउस और संसद भवन को बंद कर दिया गया
विज्ञापन
यूएस में फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में यूएस कैपिटल विजिटर परिसर में एक पुलिस अफसर को गोली मारी गयी है। हालांकि इस घटना में गोली चलाने वाले को पकड़ लिया गया है। इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा खतरे के मद्देनजर व्हाइट हाउस और संसद भवन को बंद कर दिया गया था। जिन्हें अब खोल दिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद वहां के स्टॉफ को सुरक्षित स्थान में बने रहने को कहा गया था ताकि किसी अनहोनी को ताला जा सके। सूत्रों के अनुसार गोलीबारी में जिस पुलिस अधिकारी को गोली लगी है, उनकी स्थिति गंभीर नहीं है। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने इमारत को घेर लिया था और कैपिटल में आए आगनतुकों को लौट के लिए कहा गया।
विज्ञापन
कैपिटल हिल अमेरिकी राजधानी का सबसे अहम स्थान है, जहां संसद भवन सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें हैं। यह घटना ऐसे समय घटी है, जब संसद में ईस्टर का अवकाश है और सभी सांसद अपने-अपने जिलों में हैं। हालांकि छुट्टियों की वजह से वाशिंगटन में पर्यटकों के लिए काफी भीड़ भरा सप्ताह है। साथ ही संसद में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए कहा गया।
विज्ञापन