फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   'US planes will continue to fly over south China sea'

'दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ान भरते रहेंगे अमेरिकी विमान'

Wed, 09 Mar 2016 04:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 04:18 AM IST
सार

  • दोनों देशों की सेनाएं किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए बातचीत कर रही हैं
  • दक्षिण चीन सागर में चीन की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और लड़ाकू विमान तैनात

विज्ञापन
'US planes will continue to fly over south China sea'
यूएस प्‍लेन

विस्तार

अमेरिका की एक शीर्ष जनरल ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में चीन की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और लड़ाकू विमानों को तैनात करने के बावजूद अमेरिकी वायुसेना के विमान प्रतिदिन इस विवादित क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरते रहेंगे।

विज्ञापन


जनरल ने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए बातचीत कर रही हैं। पैसिफिक एयर फोर्स की कमांडर जनरल लोरी रोबिनसन ने अन्य देशों से अनुरोध किया कि वे दक्षिण चीन सागर में चीन द्वारा दावे वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई और जल क्षेत्र में उड़ान एवं जलयात्रा की आजादी का प्रयोग करें या ‘पूरा क्षेत्र गंवाने का जोखिम उठाएं।
विज्ञापन


लोरी यहां अगले सप्ताह ‘रॉयल आस्ट्रेलियन एयर फोर्स’ के द्विवार्षिक वायु शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगी। लोरी ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार किया कि अगर चीन द्वारा अमेरिकी विमान मार गिराया जाता है तो अमेरिका कैसे जवाब देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed