फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us museum returns statue of hindu lord cambodia

अमेरिका ने लौटाई भारत के हिंदू देवता की मूर्ति

Tue, 29 Mar 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Mar 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
us museum returns statue of hindu lord cambodia
- फोटो : bbc

अमेरिका के एक म्यूज़ियम ने दक्षिण पूर्वी एशियाई देश कंबोडिया को एक हिंदू देवता की प्राचीन मूर्ति लौटा दी है। ये मूर्ति पहले चोरी हो गई थी। डेनवर आर्ट म्यूज़ियम के अधिकारियों ने कंबोडिया सरकार को राजधानी नॉम पेन में हुए एक समारोह में यह मूर्ति लौटाई। 'टोरसो ऑफ राम' नाम की बिना सिर वाली यह रेतीले पत्थर की मूर्ति 10वीं सदी की है।

विज्ञापन


इसे 1970 के दशक में कंबोडिया के गृहयुद्ध के दौरान कोह केर मंदिर से चुराया गया था। म्यूज‌ियम को यह मूर्ति 30 साल पहले मिली थी। मूर्ति के चोरी होने का अंदाजा तब हुआ, जब हाल ही में कंबोडिया से म्यूज‌ियम के अधिकारियों की बातचीत हुई।
विज्ञापन


158 मीटर की इस मूर्ति का सिर और शरीर के दूसरे हिस्से गायब हैं। कंबोडिया ने म्यूज‌ियम और कला संग्राहक से इसके बाकी गायब हिस्से भी वापस मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1986 में मिली मूर्ति

us museum returns statue of hindu lord cambodia

डेनवर आर्ट म्यूज‌ियम ने कहा कि उसे यह मूर्ति 1986 में न्यूयॉर्क गैलरी से मिली थी। समाचार पत्र डेनवर पोस्ट से उन्होंने कहा था कि उन्हें लगा था कि यह मूर्ति चोरी की हो सकती है, जब कंबोडिया सरकार ने इस कलाकृति की पहचान की।

पिछले साल कंबोडिया सरकार ने म्यूज़ियम से संपर्क किया और अतिरिक्त तथ्य मुहैया कराए। इसके बाद मूर्ति की वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। जनवरी में एक फ्रांसीसी म्यूज‌ियम ने 130 साल बाद कंबोडिया को 7वीं सदी में बनी हिंदू मूर्ति का सिर वापस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed