{"_id":"5c2aff25bdec2256ef10d151","slug":"us-military-apologises-for-its-previous-tweet-about-dropping-bombs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सेना ने नए साल पर किया बम गिराने संबंधी ट्वीट, अब मांगी माफी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी सेना ने नए साल पर किया बम गिराने संबंधी ट्वीट, अब मांगी माफी
Tue, 01 Jan 2019 11:18 AM IST
Shilpa Thakur
वाशिंगटन, भाषा
वाशिंगटन, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमेरिका की स्ट्रैटेजिक कमांड ने नववर्ष के अवसर पर टाइम्स स्क्वायर पर पारंपरिक क्रिस्टल बॉल से भी बड़ा कुछ गिराने के लिए तैयार होने संबंधी अपने 'अनुचित' मजाक को लेकर सोमवार को माफी मांगी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सेना ने ट्वीट करके कहा था कि वह नववर्ष में टाइम्स स्क्वायर पर पारंपरिक क्रिस्टल बॉल के बजाए 'इससे भी बहुत बड़ा' कुछ गिराने के लिए तैयार हैं।
अमेरिकी परमाणु आयुधशाला का नियंत्रण देखने वाले सैन्य बल ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें बी-2 बमवर्षक बम गिरा रहा था। इस वीडियो के साथ संदेश लिखा गया था, 'यदि कभी आवश्यकता पड़ी, तो हम इससे कुछ बहुत, बहुत बड़ा भी गिराने के लिए तैयार हैं। इस संदेश को बाद में डिलीट कर दिया गया था।'
उल्लेखनीय है कि 'स्ट्रैटेजिक कमांड' का नारा है- "शांति हमारा पेशा है।"
सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को लेकर आलोचनाओं का शिकार होने के बाद उसे डिलीट कर दिया गया था। सैन्य बल ने ट्वीट के जरिए माफी मांगी।Our previous NYE tweet was in poor taste & does not reflect our values. We apologize. We are dedicated to the security of America & allies.
— US Strategic Command (@US_Stratcom) December 31, 2018
सैन्य बल ने कहा, "नववर्ष की पूर्व संध्या पर हमारा पहले किया गया ट्वीट उचित नहीं था और यह हमारे मूल्यों को प्रतिबिंबित नहीं करता। हम माफी मांगते हैं। हम अमेरिका और सहयोगियों की सुरक्षा के प्रति समर्पित हैं।"