{"_id":"57d09a434f1c1ba83031a189","slug":"us-may-give-guardian-drone-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को गार्जियन ड्रोन दे सकता है अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत को गार्जियन ड्रोन दे सकता है अमेरिका
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Thu, 08 Sep 2016 04:28 AM IST
विज्ञापन
गार्जियन ड्रोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका बिना हथियार वाले 22 प्रीडेटर गार्जियन ड्रोन देने के भारत के अनुरोध पर सकारात्मक फैसला ले सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी कि यह ड्रोन खास तौर से हिंद महासागर की निगरानी के लिए होगा। जून में भारत को एक प्रमुख रक्षा सहयोगी करार दिए जाने के बाद अमेरिका का यह कदम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
भारत को प्रमुख रक्षा सहयोगी का दर्जा दिए जाने के कुछ सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। भारतीय नौसेना ने फरवरी में 22 उच्च स्तरीय और कई अन्य अभियानों के लिए गार्जियन ड्रोनों की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय को एक आग्रह पत्र (एलओआर) भेजा था।
विज्ञापन
अमेरिका सरकार ने इस पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भारत के अनुरोध पर अंतर एजेंसी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन का मानना है कि ऐसी बड़ी सैन्य बिक्री को मंजूरी दिए जाने से ‘भारत और अमेरिका के रक्षा संबंध को मजबूत करने’, और दोनों सेनाओं के बीच ‘एक नए स्तर की सहजता’ लाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन