{"_id":"5a4f47724f1c1b4e198b4eb9","slug":"us-lawmakers-is-not-happy-with-trump-administration-over-h1b-visa-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"H-1B वीजा: अमेरिका में विरोध, डेमोक्रेटिक सांसद बोलीं- भारत से रिश्ते होंगे खराब","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
H-1B वीजा: अमेरिका में विरोध, डेमोक्रेटिक सांसद बोलीं- भारत से रिश्ते होंगे खराब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Jan 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई अमेरिकी सांसदों और संगठनों ने ट्रंप प्रशासन के उस प्रस्ताव की आलोचना की है, जिसमें एच1बी वीजा का एक्सटेंशन रोकने की बात कही गई है। सांसदों का कहना है कि इससे प्रतिभाशाली लोग अमेरिका से चले जाएंगे।
वीजा नियम कठोर होने से पांच साल से 7.5 लाख भारतीयों को अमेरिका छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बाय अमेरिकी, हायर अमेरिकी नीति को बढ़ावा देने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने यह ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।
प्रभावशाली डेमोक्रेट सांसद तुलसी गेबार्ड ने कहा कि वीजा नियम कठोर होने से परिवार बिखर जाएंगे। प्रतिभाशाली लोग हमारे समाज से चले जाएंगे और अमेरिकी के महत्वपूर्ण सहयोगी देश भारत से रिश्ते खराब होंगे।
विज्ञापन
लाखों भारतीयों को देश छोड़ना पड़ेगा, जिनमें से कई छोटे बिजनेस के मालिक हैं और नौकरियां पैदा कर रहे हैं। इन लोगों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को ताकत मिलती है।
भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णामूर्ति और आरओ खन्ना का कहना है कि यह प्रस्ताव प्रवासी विरोध है। हमारे माता-पिता समेत सुंदर पिचाई, एलेन मस्क, सत्य नडेला भी यूं ही अमेरिका आए थे और आज ट्रंप कह रहे हैं कि प्रवासी व उनके बच्चों की अमेरिका में कोई जगह नहीं है। इमिग्रेशन वायर और हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन जैसे संगठनों ने भी ट्रंप प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया है।