फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US lawmakers hail FIBA move towards ending turban restrictions

अमेरिकी सांसदों ने पगड़ी पर लगी रोक हटाने का स्वागत किया

Sat, 04 Feb 2017 03:17 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sat, 04 Feb 2017 03:17 AM IST
विज्ञापन
US lawmakers hail FIBA move towards ending turban restrictions
सांकेतिक चित्र

दो शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल फेडरेशन द्वारा सिख खिलाड़ियों के पगड़ी पहनने पर लगी रोक हटाने के प्रयास का स्वागत किया है। फेडरेशन ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिख खिलाड़ियों को पगड़ी बांधने पर प्रतिबंध लगा रखा है। 

विज्ञापन


अमेरिकी सांसद जोए क्रोवली और भारतीय-अमेरिकी एमी बेरा ने फेडरेशन के कदम के समर्थन में एक संयुक्त बयान जारी किया है। सांसदों ने कहा, ‘हम बोर्ड की पहल से खुश हैं। यदि यह बदलाव स्वीकृत हो जाता है तो इसे पगड़ी धारण करने वाले सिखों एवं अन्य एथलीट को राहत मिलेगी।’ क्रोवली डेमोक्रेटिक काकस के चेयरमैन हैं और अमी बेरा भारत एवं भारतीय-अमेरिकी पर हाउस काकस के को-चेयर हैं।
विज्ञापन


दोनों सांसदों ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल फेडरेशन के सेंट्रल बोर्ड की घोषणा के बाद अपना बयान जारी किया है। सेंट्रल बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले सिख एवं अन्य खिलाड़ियों को पगड़ी सहित अन्य धार्मिक पहचान त्यागने वाली अपनी नीति में बदलाव करने की घोषणा की है। बोर्ड की सिफारिश पर मई में होने वाले  अर्द्धवार्षिक कांग्रेस में विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed