{"_id":"58bf233d4f1c1bec43dc4801","slug":"us-japan-seek-un-meeting-on-north-korea-missile-launches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उ. कोरिया और द. कोरिया के बीच जंग के हालात, UN ने बुलाई आपात बैठक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
उ. कोरिया और द. कोरिया के बीच जंग के हालात, UN ने बुलाई आपात बैठक
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ सियोल/ हांगकांग/ संयुक्त राष्ट्र
Updated Wed, 08 Mar 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
किम जोंग उन
- फोटो : file photo
उत्तर कोरिया द्वारा चार परमाणु मिसाइलों को छोड़ने के बाद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। उ. कोरिया आक्रामक रवैये को देखते हुए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में एंटी बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम ‘थाड’ को तैनात करना शुरू कर दिया है। इससे उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच जंग जैसे हालात बनने लगे हैं। चीन ने थाड की तैनाती को अपनी सुरक्षा पर खतरा बताते हुए नाराजगी जताई है। उधर संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका और जापान के अनुरोध पर उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर कल सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुला ली है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा संयुक्त युद्धाभ्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर कोरिया ने चार परमाणु मिसाइलों का परीक्षण किया था, जिनमें से तीन जापान के पूर्वी सागर क्षेत्र में गिरी थीं। अमेरिका ने उत्तर कोरिया की इस कार्रवाई के विरोध में दक्षिण कोरिया की सुरक्षा के लिए एंटी बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम ‘थाड’ (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस) को तैनात कर दिया है। अमेरिकी प्रवक्ता के मुताबिक थाड के पांच में से एक मुख्य उपकरण को रवाना कर दिया गया है जबकि अगले कुछ माह में पूरा सिस्टम यहां से संचालित होने लगेगा।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के ताजा मिसाइल प्रक्षेपण पर कल एक आपात बैठक का ऐलान किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चार परमाणु मिसाइलों के परीक्षण की निंदा करते हुये प्योंगयांग से आगे भड़काऊ कार्रवाई से बचने का अनुरोध किया है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने प्योंगयांग के मिसाइल तकनीक कार्यक्रम पर रोक लगा रखी है। उधर, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने ट्विटर पर लिखा कि दुनिया उत्तर कोरिया को विनाश के रास्ते पर चलते रहने की अनुमति नहीं देगी।
विज्ञापन
Trending Videos
‘थाड’ की तैनाती से चिढ़ा चीन द. कोरिया के साथ तनाव बढ़ेगा
चीन ने कल उ. कोरिया द्वारा चार मिसाइलों को छोड़ने के बाद त्वरित प्रतिक्रिया में भले ही कार्रवाई का विरोध जताया था लेकिन अमेरिका द्वारा द. कोरिया में थाड सिस्टम की तैनाती शुरू होने से वह चिढ़ गया है। उसने कहा है कि अमेरिका की इस कार्रवाई से उसकी सुरक्षा को खतरा होगा और उसे भी अपनी सैन्य क्षमताओं के बारे में सोचना होगा।
हालांकि अमेरिकी कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस ने इस कदम के पीछे द. कोरिया की सुरक्षा का हवाला दिया है लेकिन थाड की तैनाती से चीन और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बढ़ने की पूरी आशंका है।
मिसाइल छोड़ना जापान में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अभ्यास था
उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी केसीएनए ने कहा है कि कल उत्तर कोरिया द्वारा चार परमाणु मिसाइलों के प्रक्षेपण का मकसद जापान में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अभ्यास करना था, और यह काम देश के नेता किम जोंग उन की निगरानी में हुआ है। एजेंसी के मुताबिक - जोंग उन ने मिसाइल प्रक्षेपण के लिए सेना की तारीफ की थी। एजेंसी ने बताया कि इस अभ्यास में शामिल सेना की यूनिटों को जरूरत पड़ने पर जापान में अमेरिकी ठिकानों पर हमले करने का काम सौंपा गया है।