{"_id":"5bd15dbfbdec2265a1061705","slug":"us-intelligence-reports-russian-and-chinese-spies-listening-personal-phone-calls-of-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन और रूस के जासूस सुनते हैं डोनाल्ड ट्रंप के निजी फोन कॉल्स","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चीन और रूस के जासूस सुनते हैं डोनाल्ड ट्रंप के निजी फोन कॉल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
जब भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने आईफोन से पुराने दोस्तों को फोन करते हैं तो उनकी जासूसी की जाती है। जासूस नजर रखते हैं कि वह किससे बात कर रहे हैं और क्या बात कर रहे हैं। इस बात का खुलासा अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स में हुआ है। उनके फोन कॉल्स की जासूसी कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह राष्ट्रपति पद पर रहते हुए कैसे बेहतर तरीके से काम करते हैं और कैसे प्रशासनिक नीति को प्रभावित करते हैं। यह जानकारी अमेरिकी खुफिया एजेंसी के पूर्व और वर्तमान अधिकारियों ने दी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ट्रंप के सहयोगी भी हमेशा उन्हें इस बात के लिए सावधान करते रहते हैं कि उनकी फोन कॉल्स सुरक्षित नहीं हैं। वह कहते हैं कि रूसी जासूस नियमित रूप से कॉल्स की जासूसी कर रहे हैं। ट्रंप के सहयोगियों का कहना है कि राष्ट्रपति को वाइट हाउस का फोन इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है लेकिन वह अपना आईफोन छोड़ने से इंकार कर चुके हैं। वाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि वह बस ये आशा कर सकते हैं कि ट्रंप अपने दोस्तों से बातचीत में विस्तृत जानकारी न दें।
ट्रंप अपने आईफोन का इस्तेमाल करते हैं इस बात की जानकारी बहुत से अधिकारियों को है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि चीन और रूस मानव सूत्रों के माध्यम से राष्ट्रपति के फोन कॉल्स की जासूसी करते हैं। ऐसा विदेशी सरकारों में होता है और विदेशी अधिकारियों के बीच के संचार को भी रोकने की कोशिश की जाती है।
अधिकारियों का कहना है कि चीनी जासूस इससे यह जानने का प्रयास करते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप क्या सोचते हैं, किन बातों को वह सुनना चाहते हैं और चीन के साथ चल रहे व्यापार युद्ध के बारे में उनके क्या विचार हैं। जिसके बाद चीन उन लोगों की लिस्ट बना रहा है जिनसे ट्रंप नियमित रूप से बात करते हैं। ताकि वह व्यापार युद्ध के संबंध में अपनी नीति बना सके। बता दें व्यापार युद्ध के कारण अमेरेिका और चीन के बीच बीते कुछ समय से संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं।