{"_id":"5a2514154f1c1bca678bf7e8","slug":"us-intelligence-chief-said-we-will-do-everything-against-terror-if-pakistan-doesn-t-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"US इंटेलीजेंस चीफ ने पाक को दी चेतावनी, कहा- आतंक को खत्म करो वर्ना उसे हम मिटा देंगे","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
US इंटेलीजेंस चीफ ने पाक को दी चेतावनी, कहा- आतंक को खत्म करो वर्ना उसे हम मिटा देंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
Mike Pompeo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएस इंटेलीजेंस के चीफ ने पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया है। वाइस ऑफ अमेरिका के मुताबिक उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह बनीं जगहों पर कार्रवाई नहीं करेगा तो यूएस अपने तरीके से इस मामले को देखेगा और सुनिश्चित करेगा कि अब वे मौजूद हैं या नहीं।
विज्ञापन
पढ़ें: राहुल के नामांकन पर PM का वार- कांग्रेस पार्टी नहीं कुनबा, औरंगजेब राज मुबारक
विज्ञापन
यूएस सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी(CIA) के डायरेक्टर माइक पामपिओ का यह बयान अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस की हालही में हुई दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा पर आया है। पामपिओ ने कहा कि मैटिस पाकिस्तान को अच्छी तरह से समझाएंगे। सबसे पहले वह राष्ट्रपति ट्रंप का संदेश देंगे जिसमें साफ है कि वह आतंक के मामले पर बहुत गंभीर हैं।
विज्ञापन
कैलीफोर्निया में नेशनल डिफेंस फोरम में एक इवेंट में पामपियो ने कहा कि पाकिस्तान की अनुपस्थिति में हम वह सब करेंगे जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि आतंक का सफाया हुआ या नहीं। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन अपेक्षा करते हैं कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
पढ़ें: तेज प्रताप की 'दुल्हन' ढूंढने को राजी मोदी, कहा- पहले ये तीन शर्तें पूरी करो
मैटिस सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचे हैं, जहां वह पाकिस्तान के सीनियर मिलिट्री अधिकारियों और नेताओं से मिलेंगे। यहां अफगान मामला, रीजनल सिक्योरिटी और द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हो सकती है।