फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US House passes NDAA defence bill to co operation with India

चीन बॉर्डर विवाद के बीच भारत को मिला US का साथ, अमेरिकी संसद में NDAA डिफेंस बिल पास

Sat, 15 Jul 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 15 Jul 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
US House passes NDAA defence bill to co operation with India

भारत और चीन सीमा विवाद के बीच देश को अमेरिका का साथ मिल गया है। अमेरिकी संसद में भारत के साथ सहयोग में 621.5 बिलियन डॉलर का एक एडवांस डिफेंस बिल पास किया गया है। यह बिल भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद अमी बेरा द्वारा संशोधन के रूप में लाया गया।

विज्ञापन


यह संशोधन राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (NDAA) 2018 के भाग के रूप में पारित किया गया। जो इस साल 1 अक्टूबर से लागू होगा। एनडीएए -2018 बिल संसद में 81 के मुकाबले 344 मतों से पारित किया गया।
विज्ञापन


संसद में पारित इस बिल के संबंध में कहा गया है कि इसे विदेश मंत्री के साथ सलाह करके पारित किया गया है, जिसमें अमेरिका और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने की रणनीति से किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बेरा ने कहा कि अमेरिका दुनिया की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक व्यवस्था है और भारत सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था है। यह एक महत्वपूर्ण बिल है, जिससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढेगा। साथ ही दोनों देश ऐसी रणनीतियों का निर्माण करेंगे, जो देश की सुरक्षा को बेहतर बनाएगा। 


साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं कि इस संशोधन को पारित किया गया। हम सुरक्षा चुनौतियों, सहयोगियों की भूमिका और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग जैसे अहम मामलों पर रक्षा मंत्रालय की रणनीति का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed