फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US has suspended 1.66 billion dollar security assistance to Pakistan

पाकिस्तान को एक और तमाचा, ट्रंप ने रोकी 166 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता

Wed, 21 Nov 2018 08:59 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
US has suspended 1.66 billion dollar security assistance to Pakistan
डोनाल्ड ट्रंप और इमरान खान

अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 166 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता पर रोक लगा दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद ये फैसला लिया गया। इस बात की जानकारी पेंटागन ने दी है। यह अमेरिका के प्रतिरक्षा विभाग का मुख्यालय है।


loader

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रॉब मैनिंग ने मंगलवार को ईमेल के जरिए भेजे गए सवालों के जवाब में कहा, "पाकिस्तान को दी जाने वाली 166 करोड़ डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी गई है।" इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी गई।


ओबामा प्रशासन में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मध्य एशिया के लिए उप सहायक रक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुके डेविड सिडनी का कहना है , "यह रोक अमेरिका की पाकिस्तान के प्रति निराशा का बड़ा संकेत है। लेकिन पाकिस्तान ने भी अमेरिका की निराशा को कम करने के लिए कुछ नहीं किया। ट्रंप और अमेरिकी लोग काफी निराश हुए हैं क्योंकि पाकिस्तान के नेता सहयोग की बात करते हैं लेकिन कभी सहयोग नहीं करते। वह अपने पड़ोसी देशों में हिंसा फैलाने वाले समूहों का भी समर्थन करते हैं।"

बता दें इसे पहले ट्रंप ने इस फैसले के संकेत अपने ट्वीट में दे दिए थे, जिसमें उन्होंने लिखा था, "बेशक हम ओसामा बिन लादेन को काफी पहले ही पकड़ लेते। मैंने इस मुद्दे को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर अटैक से कुछ पहले ही अपनी किताब में उठाया था। राष्ट्रपति क्लिंटन अपने निशाने से चूक गए। हमने पाकिस्तान को अरबों रुपये दिए और उन्होंने कभी हमें नहीं बताया कि वो (ओसामा) वहां है। बेवकूफ!..."

ट्रंप ने इसके बाद एक ट्वीट और किया, "अब हम पाकिस्तान को अरबों रुपये नहीं देने जा रहे हैं, क्योंकि उसने हमारा पैसा तो लिया पर हमारे लिए कुछ नहीं किया। बिन लादेन एक बड़ा उदाहरण है, अफगानिस्तान एक अन्य उदाहरण है। वे केवल उन देशों में से एक थे जो बदले में कुछ भी दिए बिना अमेरिका से लेते थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed