फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US has plans to dismantle N.Korean nuclear programs

एक साल में उत्तर कोरिया के एटमी हथियारों को नष्ट करेगा अमेरिका, बनाया प्लान

Tue, 03 Jul 2018 02:31 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
US has plans to dismantle N.Korean nuclear programs

अमेरिका ने योजना बनाई है कि वह एक साल के भीतर उत्तर कोरिया में अधिकांश परमाणु हथियारों और बैलेस्टिक मिसाइल संस्थापनों को हटाएगा। यह योजना अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच वार्ता के दोबारा शुरू होने के बाद बनाई गई है। 

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक जॉन बोल्टन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया का एटमी कार्यक्रम एक साल में खत्म हो सकता है। बोल्टन ने सीबीसी टीवी के फेस द नेशन कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि विदेश मंत्री माइक पोम्पियो हाल में उत्तर कोरिया के साथ इस योजना को लेकर वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया ने रणनीतिक फैसला कर अमेरिका के साथ सहयोग करने पर सहमति दी, तो अमेरिका शीघ्र ही इस पर कार्रवाई शुरू कर सकेगा। 
विज्ञापन


बोल्टन ने कहा, यह जानते हुए कि उत्तर कोरिया अतीत में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहा है, अमरीका ने उसके साथ परमाणु मुद्दे पर वार्ता कर रहा है। इस बीच दक्षिण कोरियाई मीडिया ने कहा है कि फिलीपींस के राजदूत सुंग किम ने रविवार को उत्तर कोरियाई अधिकारियों के साथ सीमावर्ती गांव पनमुनजोम के निरस्त्रीकरण क्षेत्र में पोम्पियो की अगली यात्रा को लेकर बातचीत की है।  इससे पहले पोम्पियो ने 13 जून को आशा जताई थी कि आने वाले ढाई सालों में उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण क्षेत्र में अहम कदम उठाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरस्त्रीकरण पर गंभीर है उत्तर कोरिया : ट्रंप

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया निरस्त्रीकरण के प्रयासों में ‘बहुत गंभीर’ है। उन्होंने एक कार्यक्रम के लिए पहले से रिकार्ड किए गए साक्षात्कार में कहा, ‘मैं समझता हूं कि वह इस बारे में बहुत गंभीर है और वह ऐसा करना चाहता है।’ उन्होंने कहा कि ‘हमारे बीच बड़ी अच्छी समझ है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed