{"_id":"5c244cd4bdec2256b1109b1d","slug":"us-government-partial-shutdown-affects-american-economy-after-christmas-holidays-donald-trump-wall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियों के बाद अमेरिका में दिखने लगा शटडाउन का असर, दीवार बनाने पर अड़े हैं ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
छुट्टियों के बाद अमेरिका में दिखने लगा शटडाउन का असर, दीवार बनाने पर अड़े हैं ट्रंप
Thu, 27 Dec 2018 09:23 AM IST
अमर शर्मा
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
donald trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में क्रिसमस की छुट्टियों के बाद शटडाउन का असर दिखने लगा है। बुधवार को पहला कामकाजी दिन था और सरकारी विभागों में आंशिक रूप से कामकाज नहीं हो सका। अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार के बजट को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स के बीच जारी गतिरोध के कारण शुक्रवार से शटडाउन की शुरुआत हुई थी। हालांकि सप्ताहांत और क्रिसमस की छुट्टियों के कारण इसका ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया था।
ट्रंप से जब पूछा गया कि सरकार शटडाउन कब खत्म करेगी तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। ट्रंप की दलील है कि ड्रग्स और मानव तस्करी को सिर्फ दीवार बना कर ही रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार बनाने पर अड़े ट्रंप
अमेरिका में फिलहाल शटडाउन खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को ही ट्रंप साफ कर चुके हैं कि जब तक डेमोक्रेट्स सांसद अपराधी तत्वों को रोकने के लिए मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर सहमत नहीं होते हैं, तब तक सरकारी विभागों में कामकाज ऐसे ही ठप रहेगा।
विज्ञापन
ट्रंप से जब पूछा गया कि सरकार शटडाउन कब खत्म करेगी तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। ट्रंप की दलील है कि ड्रग्स और मानव तस्करी को सिर्फ दीवार बना कर ही रोका जा सकता है।
विज्ञापन
अमेरिकी हिरासत में बच्चे की मौत
अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा संरक्षण एजेंसी (सीबीपी) की हिरासत में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस महीने हिरासत में लिए गए अप्रवासी बच्चे की मौत का यह दूसरा मामला है। सीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की पहचान ग्वाटेमाला के फेलिप अलोंजो के तौर पर हुई है। वह अपने पिता अगस्टिन गोमेज के साथ 18 दिसंबर से हिरासत में था।
सोमवार को तबीयत खराब होने के बाद उसे न्यू मैक्सिको के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे सर्दी और बुखार का पता चला। इलाज के बाद दोपहर में उसे छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन शाम में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
बच्चे की मौत के बाद सीबीपी ने उसकी हिरासत में सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराने का आदेश दिया है।