फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us girl becomes porn star for the collage fees

कॉलेज फीस भरने के लिए बनी पोर्न स्टार

Fri, 07 Mar 2014 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
us girl becomes porn star for the collage fees

पढ़ाई के खर्चे के लिए लोग क्या, क्या नहीं करते। कोई इसके लिए पार्ट टाइम नौकरी करता है तो कोई ट्यूशन पढ़ाता है। अपने देश में उच्च शिक्षा पाने के लिए लोग होटलों आदि में भी करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में स्टूडेंट्स पार्ट टाइम टैक्सी ड्राइवर का भी काम करने से नहीं नहीं चूकते। लेकिन पढ़ाई के लिए कोई पोर्न फिल्मों में काम करे ऐसा कम ही सुनने में आता है।

विज्ञापन


अमेरिका में एक लड़की ने अपनी पढ़ाई के लिए पोर्न फिल्मों में काम किया जिसकी चर्चा वहां के मीडिया में छाई हुई और यह बात वहां के लोगों के बीच बहस का मुद्दा बनी हुई है।
विज्ञापन


वाशिंगटन के एक कॉलेज में पढ़ रही लॉरेन (काल्पनिक नाम) ने एक इंटरव्यू में प्रेस को बताया कि अन्य कामों की अपेक्षा पैसों के लिए पोर्न फिल्मों में काम करना उसे ज्यादा सम्मान जनक लगता है और यह काम उसके मिजाज के मुताबिक भी लगता है। ड्यूक यूनिवर्सिटी की प्रेस की ओर से लिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि पोर्न फिल्मों में काम करना उसे इतना ज्यादा पसंद है कि पोर्नलैंड उसे उसका घर जैसे ही लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से कर्ज लेने के बजाए बनी पोर्न स्टार

us girl becomes porn star for the collage fees

जानकारी के अनुसार लॉरेन ने बैंक से एजूकेशन लोन लेकर कर्ज लेने से बेहतर ‌पोर्न फिल्मों में काम करना समझा ताकि उसे कर्ज की टेंशन न रहे। उसने मी‌डिया को बताया कि इससे पहले वह होटलों में वेटर का काम कर चुकी हैं। यहां उसे चार सौ रुपये डॉलर प्रति माह वेतन दिया जाता था जो उनकी पढ़ाई के हिसाब से नाकाफी था।

लॉरेन ने ज्यादा पैसे कमाने के लिए पोर्न फिल्मों काम करने निर्णय लिया। उसने कुल नौ पोर्न फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में से कुछ पूरी तरह से ग्राफिक नेचर की हैं। पोर्न फिल्म में काम करने लिए अमेरिका में एक हजार डॉलर से चार हजार डॉलर प्रति फिल्म के हिसाब से मिलते हैं।

लॉरेन की ओर से पोर्न फिल्म में काम करने की बात तब सामने आई जब उनके कॉलेज के ही एक सहपाठी ने उसे एक फिल्म में पहचान लिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रेस के इंटरव्यू के माध्यम से बात सामने आई जिसमें लॉरेन ने कई आश्चर्यजनक खुलासे किए। उसने प्रेस को बताया कि वह व्यक्तिगत स्वतंत्रता की वकालत करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह स्वतंत्रता है कि वह अपने शरीर के साथ मनमर्जी का व्यवहार करें जिसमें कि उन्हें खुशी मिलती है।

व्यक्तिगत स्वतंत्रता बनी चर्चा का विषय

us girl becomes porn star for the collage fees

कॉलेज की फीस चुकाने के ‌लिए अमेरिकन स्टूडेंट लारेन के द्वारा पोर्न फिल्मों में काम करने को लेकर अमेरिका के तमाम मीडिया हाउसों और वहां के लोगों के बीच महंगी शिक्षा व व्यक्तिगत स्वतंत्रता चर्चा का विषय बनी हुई है।

अमेरिका में शिक्षा के ‌लिए करीब 4 करोड़ लोग एजुकेशन लोन लेते हैं, जो एक लाख डॉलर प्रति व्यक्ति के हिसाब से है।

एजुकेशन लोन के रूप में सस्ती दर पर मिलने वाले कर्ज को वहां के लोगों को वर्किंग लाइफ के दौरान आसान किस्तों में कर्ज अदा करने की सुविधा है जिसका उपयोग वहां के अधिकांश लोग करते हैं। अब यहां चर्चा का केंद्र बिंदू महंगी ‌शिक्षा के अलावा व्यक्तिगत संबंधों की स्वतंत्रता व फ्रीडम ऑप च्वाइस जैसे मुद्दे हैं।

लॉरेन ने अपनी पहचान का किया खुलासा

us girl becomes porn star for the collage fees

कॉलेज फीस के लिए पोर्न फिल्मों में काम करके चर्चा में आई स्टूडेंट लॉरेन ने अपनी पहचान का खुलासा किया है। उन्होंने अपने खुलासे में न केवल अपने नाम का खुलासा किया बल्कि अपनी प्राइवेट पिक्स भी ऑन लाइन कर दी हैं।

पढ़ाई के ‌लिए पोर्न फिल्मों में काम करने को लेकर ड्यूक यूनिवर्सिटी की प्रेस विंग ने स्टूडेंट लॉरेल का ‌एक इंटरव्यू लिया और यूनिवर्सिटी के जर्नल पर इस खबर को प्रकाशित किया। इसके बाद ड्यूक यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट लॉरेल ने अपना नाम व पहचान का खुलासा एक ऑनलाइन पोर्टल के जर‌िए किया।

पोर्टल में प्रकाशित कॉलम के मुताबिक लॉरेल का वास्तविक नाम बेले नॉक्स है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बेले नॉक्स अपना नाम बता कर ही संतुष्ट नहीं हुई, बल्कि उसने अपने ट्विट्टर एकाउंट के जरिए अश्लील फोटो भी पोस्ट किए जो पोर्न फिल्मों में काम के दौरान लिए गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed