{"_id":"5a9d1f014f1c1b4f588bbef2","slug":"us-fraudsters-use-indian-embassy-telephone-lines-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारतीय दूतावास की टेलीफोन लाइन का इस्तेमाल कर रहे ठग, चेतावनी जारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में भारतीय दूतावास की टेलीफोन लाइन का इस्तेमाल कर रहे ठग, चेतावनी जारी
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Mon, 05 Mar 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में लोगों के साथ पैसों की धोखाधड़ी करने के लिए कुछ ठग भारतीय दूतावास की टेलीफोन लाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूतावास ने एक चेतावनी जारी करते हुए ऐसे संदिग्ध कॉल को लेकर सचेत किया है।
विज्ञापन
वहीं भारतीय दूतावास ने अमेरिकी सरकार को इसकी जानकारी देने के साथ अपनी आंतरिक जांच भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही दूतावास ने लोगों के साथ पैसों की धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल को लेकर भी दुर्लभ सार्वजनिक चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन
दूतावास की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि ठग लोगों को फोन कर उनकी व्यक्तिगत जानकारियां मांग रहे हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड जैसी जानकारियां भी शामिल हैं। इसके अलावा पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी फॉर्म में गलती ठीक करने के नाम पर भी लोगों से पैसे की मांग की जा रही है। ठग फोन पर चेतावनी भी दे रहे हैं कि अगर दस्तावेज में गलती ठीक करने के पैसे नहीं चुकाए गए तो शख्स को भारत भेजा जा सकता है या गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
चेतावनी में कहा गया है कि भारतीय दूतावास के किसी भी अधिकारी की तरफ से फर्जी कॉल नहीं किए गए। अगर हमें किसी शख्स के अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत होती है तो उसे आधिकारिक आईडी से ई-मेल किया जाता है।