{"_id":"5b2e18ff4f1c1b6a4d8b81c5","slug":"us-drops-training-practice-indefinitely-with-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ अनिश्चितकाल तक रद्द किए प्रशिक्षण अभ्यास ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ अनिश्चितकाल तक रद्द किए प्रशिक्षण अभ्यास
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Updated Sat, 23 Jun 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के साथ हुई कूटनीतिक वार्ता पर खरा उतरने के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपने दो प्रशिक्षण अभ्यास अनश्चितकाल तक रद्द करने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण कोरिया के साथ प्रशिक्षण अभ्यास रद्द करने के निर्णय के बाद यह घोषणा की गई है। पेंटागन ने यह जानकारी दी है।
ट्रंप की 12 जून को सिंगापुर में किम जोंग उन के साथ की गई मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया। उत्तर कोरिया ने भी इस मुलाकात की सराहना की थी।
शुक्रवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल जो डनफोर्ड और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में राष्ट्रपति के सहायक जॉन बोल्टन के साथ ट्रंप और किम की सिंगापुर वार्ता के नतीजों को लागू करने पर चर्चा की थी।
पेंटागन के प्रमुख प्रवक्ता डाना व्हाइट ने शुक्रवार को कहा कि सिंगापुर वार्ता के नतीजों के क्रियान्वयन और हमारे सहयोगी दक्षिण कोरिया के साथ समन्वय के लिए रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने अभ्यासों को अनश्चितकाल तक निलंबित कर दिया है। व्हाइट ने कहा कि ‘ फ्रीडम गार्डियन एक्सरसाइज ’ (जिसकी पूर्व में घोषणा की गई थी) को स्थगित करने के साथ ही अगले तीन महीनों में होने वाले दो ‘ कोरियाई समुद्री आदान-प्रदान प्रोग्राम ’ अभ्यासों को भी रोक दिया गया है।