{"_id":"57fb52e44f1c1b3e7128e958","slug":"us-destroyer-targeted-in-failed-missile-attack-from-yemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी जंगी जहाज को निशाना बनाकर दागी मिसाइल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी जंगी जहाज को निशाना बनाकर दागी मिसाइल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Oct 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी जंगी जहाज
- फोटो : public.navy.mil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमन के विद्रोह वाले इलाके से दो मिसाइलें दागी गईं जो लाल सागर में अमेरिकी जंगी जहाज के करीब गिरीं। यह जानकारी अमेरिकी नेवी ने दी। नेवी ने बताया कि यूएसएस मेसन ने 60 मिनट के अंतराल पर यमन के तट पर लाल सागर में दो मिसाइलों की पहचान की है।
विज्ञापन
इसी दौरान यमन से एक बैलेस्टिक मिसाइल मक्का के पास सऊदी एयर बेस को निशाना बनाते हुए भी दागी गई। अमेरिकी नेवी के मुताबिक मिसाइल हमले में कोई भी अमेरिकी नाविक हताहत नहीं हुआ है और नहीं जंगी जहाज को कोई नुकसान पहुंचा है। यूएस नेवी फोर्सेस सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट इयान मैकनगे ने कहा कि यह साफ नहीं हो पाया है कि यमन से दागी गईं मिसाइलें से जंगी जहाज को निशाना बनाया गया था या नहीं, लेकिन वे इसी तरफ दागी गई थीं।
विज्ञापन
सैटेलाइट न्यूज चैनल अल मसीराह ने मिसाइलों को सोवियत के दौर की स्कड मिसाइल बताया है। जिस चैनल से यह जानकारी दी गई है, उसे यमन की शिया विद्रोही चलाते हैं। मार्च 2015 के बाद से यमन में चल रहे संघर्ष के बीच कई बैलिस्टिक मिसाइल सऊदी अरब में दागी गई हैं।
विज्ञापन