चीन के विवादित आइलैंड में 20KM अंदर घुसा अमेरिकी जंगी जहाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ चाइना सी में अमेरिका और चीन की तनातनी फिर बढ़ने की कगार पर पहुंच गई है। खबर है कि अमेरिका ने साउथ चाइना सी में अपना एक जंगी जहाज उतार दिया है। ये जहाज चीन के अधिकार वाले विवादित स्प्रैटली आइलैंड के 20 किलोमीटर अंदर तक घुस गया है।
अमेरिकी ने अपने जंगी जहाज USS डेवी को उस वक्त चाइना के आइलैंड के इतने नजदीक पहुंचा दिया है, जब अमेरिका ने चीन से उत्तर कोरिया से निपटने के लिए सहयोग की मांग की थी। स्प्रैटली आइलैंड पर चीन के अलावा वियतनाम फिलिपींस और ताइवान अपना दावा ठोंकते आ रहे हैं।
कई चट्टानों, छोटे आइलैंड और रेतीले क्षेत्र से मिलकर इस आइलैंड का निर्माण हुआ है। माना जा रहा है कि इस विवादित आइलैंड पर अमेरिका की कार्रवाई की वजह से चीन कड़े तेवर अपना सकता है।
इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिकी की पहली कार्रवाई
इंटरनेशनल कोर्ट ने साउथ चाइना सी के बड़े हिस्से में चीन की संप्रभुता को गलत बताते हुए फैसला दिया था। हालांकि चीन ने अंतरराष्ट्रीय अदालत के उस फैसले को मानने से ही इंकार कर दिया। इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिका का साउथ चाइना सी में ये पहला ऑपरेशन है।
पिछले अक्टूबर में अमेरिका ने इस विवादित क्षेत्र में पेट्रोलिंग की शुरुआत की थी, जिसपर चीन अपनी नाराजगी भी जता चुका है। अमेरिका इस क्षेत्र के आइलैंड पर चीन के निर्माण कार्यों और सैन्य तैनाती को लेकर कई बार आपत्ति जता चुका है।
हाल ही में एक खबर आई थी कि चीन ने स्प्रैटली आइलैंड पर रॉकेट लॉन्चर्स का एक डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। चीन ने कहा था कि वियतनाम के मिलिट्री कॉम्बैट को पीछे हटाने के लिए ये कदम उठाया गया है। चीन ने आइलैंड पर भूमि सुधार का काम किया है इसके साथ ही वहां पर एक एयरपोर्ट बिल्डिंग का भी निर्माण किया है। यूएस डिफेंस डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि चीन ने इस आइलैंड पर बंदरगाह और समुद्री रास्ते बना लिए हैं।